IND vs AUS: साल 2022 में जारी है रोहित शर्मा का फ्लॉप शो, 16 मुकाबलों में बनाए महज इतने रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मोहाली में होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

नई दिल्ली, 20 सितंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मोहाली में होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और केएल राहुल टीम के लिए ओपनिंग करने आए। दोनों ही बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रमक तरीके से बल्लेबाजी करने का प्रयास किया। इस कोशिश में कुछ अच्छे शॉट्स भी इनके बल्ले से देखने को मिले।

IND vs AUS

रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर हुए आउट

पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा को जोश हेजलवुड ने नाथन एलिस के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टी20 मुकाबलों में रोहित शर्मा ने बेहद साधारण औसत के साथ सिर्फ 318 रन बनाए हैं। हालांकि, रोहित के पास इस सीरीज में अभी खुद के आंकड़ों को बेहतर करने के दो मौके और होंगे।

इस साल नहीं चला है रोहित का बल्ला

रोहित शर्मा का बल्ला इस साल अधिकतर समय खामोश ही रहा है। 20 सितंबर तक खेले गए 16 मुकाबलों में उन्होंने लगभग 23 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट के साथ रोहित शर्मा के बल्ले से 334 रन निकले हैं। रोहित शर्मा ने अपने टी-20 करियर में अब तक 137 इंटरनेशनल मैचों में चार शतक और 28 अर्धशतकों की मदद से 3631 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.57 और स्ट्राइक रेट 140.57 का रहा है।

जानिए दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+