Ind vs Aus Live: रिंकू ने किया धमाका, अंतिम गेंद पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
India vs Australi T20 Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में रोमांचक तरीके से हरा दिया। अंतिम गेंद पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की। रिंकू सिंह उस समय क्रीज पर थे। टीम इंडिया ने पहले फील्डिंग चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस के शतक की बदौलत 3 विकेट पर 208 रन बनाए।
जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 209 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी खेली। टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त बना ली है।

LIVE Feed
भारत की जीत
अर्शदीप के रन आउट होने के बाद रिंकू स्ट्राइक पर, दूसरे रन के प्रयास में आउट हुए थे अर्शदीप, एक गेंद में एक रन की दरकार और रिंकू ने छक्का जड़ दिया, नो बॉल थी तो छह रन काउंट नहीं होंगे, भारत ने मैच 2 विकेट से जीतकर सीरीज में बनाई बढ़त, रिंकू ने 14 गेंद में 22 रन बनाए
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications