IND vs AUS: फिर वही माथापच्ची शुरू, रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा प्लेइंग 11 का चयन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार यानी 20 सितंबर को टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले एक बार फिर रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग 11 का चयन करना एक बड़ी चुनौती होगी।
नई दिल्ली, 19 सितंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार यानी 20 सितंबर को टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले एक बार फिर रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग 11 का चयन करना एक बड़ी चुनौती होगी। वर्ल्ड कप से पहले सही कॉम्बिनेशन मिलना टीम के लिहाज से बेहद जरूरी है। लेकिन एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा टीम संयोजन को लेकर काफी कंफ्यूजन नजर आए थे।

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी तय
पहले मैच में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल दोनों ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। टीम के पास भुवनेश्वर कुमार के रूप में एक और तेज गेंदबाज हैं जो शुरुआती ओवर में विकेट झटक सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित शर्मा तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरना पसंद करते हैं या फिर वह तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का उपयोग करते हैं।

दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा और पंत पर फिर होगी माथापच्ची
दिनेश कार्तिक और दीपक हुड्डा में से किसी एक को ही टीम में शामिल किया जा सकता है। दीपक हुड्डा टीम को गेंदबाजी में भी एक-दो ओवर निकालकर दे सकते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा इन दोनों ही खिलाड़ियों में से किसे मौका देते है ये देखने वाली बात होगी। वहीं ऋषभ पंत अगर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो उन्हें बल्लेबाजी के लिए किस पोजिशन पर भेजा जाता है, ये देखना भी दिलचस्प होगा।

जानिए किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर को होने वाले पहले टी-20 मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरना चाहेंगे। भारत के शुरूआती टॉप-5 में रोहित शर्मा केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते दिखाई देंगे। वहीं विराट कोहली नंबर 3, सूर्यकुमार यादव नंबर चार और ऋषभ पंत नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। छठे नंबर हार्दिक पंड्या और सातवें पर हुड्डा या कार्तिक में से किसी एक मौका दिया जा सकता है।

पहले मैच में ऐसी हो सकती है टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका। जानिए टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications