IND vs AUS: विराट कोहली पर छाई ऑस्कर विनर गाने 'नाटू-नाटू' की खुमारी, डांस करते हुए वीडियो वायरल

विराट कोहली स्लिप में खड़े होकर डांस स्टेप्स कर रहे थे। कैमरे पर यह घटना सामने आई और फैन्स ने वीडियो वायरल कर दिया।

Virat Kohli

IND vs AUS 1st ODI: विराट कोहली मैदान पर मस्ती-मजाक करते हुए कई बार देखे गए हैं। पहले उनका आक्रामक मूड देखने को मिलता था लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव आता गया। अब वह क्राउड के साथ भी कई बार इशारों में बातें करते हैं। डांस मूव भी करते हुए दिखाई देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विराट कोहली मैदान पर खड़े होकर एक मशहूर गाने के डांस स्टेप करते हुए दिखाई दिए।

Murali Vijay को दोहा की सड़कों पर घूमते देखा गया, लीजेंड्स लीग में रहे हैं फ्लॉप
कोहली का वीडियो हुआ वायरल

एक वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि विराट कोहली ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले गाने 'नाटू-नाटू' के डांस स्टेप्स कर रहे थे। इस गाने के कुछ स्टेप्स करते हुए वह कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद फैन्स कहां पीछे रहने वाले थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया और तेजी से वायरल भी हो गया।

नाटू-नाटू गाने को मिला है ऑस्कर अवॉर्ड

फिल्ममेकर राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR में यह गाना था और इसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। गाना रिलीज हुआ था, उस समय भी काफी चर्चा में था और अब ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद एक बार फिर से इसके बारे में ही बातें हो रही हैं। इस गाने को बेस्ट ऑरिजनल गाने की कैटेगरी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी

वानखड़े स्टेडियम में पहले एकदिवसीय मैच की बात की जाए तो भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को परेशान करके रख दिया। मिचेल मार्श के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। इस तरह भारतीय टीम ने शिकंजा कसते हुए ऑस्ट्रेलिया को 188 के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Hardik Pandya को बीच मैच में आया गुस्सा, जानें क्या है वजह? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+