Murali Vijay को दोहा की सड़कों पर घूमते देखा गया, लीजेंड्स लीग में रहे हैं फ्लॉप

Murali Vijay और सुरेश रैना के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी भी मस्ती करते हुए दिखाई दिए हैं। ये खिलाड़ी लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए दोहा गए हैं।

Murali Vijay

Murali Vijay : लम्बे समय तक टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिलने के बाद मुरली विजय ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। विजय ने बीसीसीआई को लेकर कुछ तीखी बातें भी कही थी और उम्र को लेकर भी बयान दिया था। संन्यास के बाद मुरली विजय ने अन्य जगह खेलने की तलाश की और वह सफल भी हो गए। वेटरन क्रिकेटरों के टूर्नामेंट लीजेंड्स लीग क्रिकेट में विजय को खेलने का मौका मिला। तीन टीमों का यह टूर्नामेंट कतर के दोहा में आयोजित हो रहा है और कई रिटायर्ड खिलाड़ी इसमें खेल रहे हैं।

मुरली विजय लीजेंड्स लीग में रहे फ्लॉप

मुरली विजय लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा की तरफ से खेलते हुए फ्लॉप रहे। उनके बल्ले का जादू नहीं चल पाया। हालांकि आईपीएल में उनके नाम शतक है लेकिन लीजेंड्स लीग क्रिकेट में वह पहले मुकाबले में एशिया लायंस के खिलाफ 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए वह 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। दो मैचों में उन्होंने 36 रन बनाये हैं। इंडिया महाराजा को इन दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

रिटायरमेंट से पहले कही थी भावुक बातें

विजय ने संन्यास लेने से पहले कहा था कि भारत में उम्र एक अभिशाप है। 30 की आयु होने के बाद लोग सक्षम नहीं मानते। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर अभी क्रिकेट बाकी है। ये बातें उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। कुछ दिनों बाद एक लम्बा नोट लिखते हुए उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी और यह भी कहा कि अब वह कहीं और खेलने की संभावना तलाशेंगे।

मुरली विजय और रैना मस्ती करते दिखे

लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलने के लिए सुरेश रैना भी दोहा गए हुए हैं। उन्होंने वहां मस्ती करने की फोटो पोस्ट की है। रैना ने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें उनके साथ मुरली विजय रॉबिन उथप्पा, एस श्रीसंत और प्रज्ञान ओझा आदि खिलाड़ी हैं। दोहा की सड़कों पर ये सभी खिलाड़ी मस्ती करते हुए दिखाई दिए हैं। इंडिया महाराजा की टीम को 4 में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+