IND vs AUS: वसीम जाफर ने चुनी 1st ODI के लिए प्लेइंग 11, अक्षर और चहल को नहीं मिली जगह

India Playing 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वसीम जाफर ने भारत की प्लेइंग 11 चुनी है जहां भारत रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की वापसी के साथ, भारत लगभग पूरी ताकत वाली टीम के साथ सीरीज में उतर रहा है।

hardik pandya

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए टेस्ट फॉर्मेट से स्विच करने की चुनौती है क्योंकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लंबा टेस्ट क्रिकेट खेला जाता। अब वनडे की यह सीरीज काफी मायने रखती है, क्योंकि इस साल के अंत में भारत में वर्ल्ड कप होना है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना होगा, लेकिन स्टीव स्मिथ शायद उनकी कमी नहीं खलने हीं देंगे। ऐसे ही भारत के पास भी पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं होंगी।

कमिंस और रोहित दोनों के टीम से बाहर होने के कारण पर्सनल हैं। ऐसे में भारतीय टीम की बागडोर चर्चित ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में रहेगी जिन्होंने खुद को टी20 का बढ़िया कप्तान घोषित किया है। जहां कमिंस अपनी मां के निधन के बाद पूरी सीरीज में नहीं रहेंगे तो वहीं रोहित दूसरे मैच के लिए टीम में वापस आएंगे और कप्तानी को फिर से शुरू करेंगे। यह एकदिवसीय श्रृंखला दोनों टीमों के लिए विश्व कप से पहले अपनी ताकत और कमजोरियों का टेस्ट करने का एक महत्वपूर्ण मौका होगा। हालांकि वर्ल्ड कप बहुत दूर है लेकिन बेस्ट के खिलाफ खुद को परखना दोनों टीमों को उनकी खामियां पहचानने का भी भरपूर मौगा देगा।

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 चुनी है। पहले मुकाबले में रोहित, शार्दुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में जाफर ने ईशान किशन को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग में उतारा है। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को स्पिन ऑलराउंडरों के साथ जगह दी है और केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर में रखा है। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को दो पेसर के रूप में नामित किया गया, जबकि कुलदीप यादव को एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए वसीम जाफर की इंडिया इलेवन इस प्रकार है-

शुभमन गिल, इशान किशन (wk), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (c), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+