IND vs AFG: क्यों इशान किशन को किया गया टीम से बाहर? द्रविड़ ने चुप्पी तोड़ किया बड़ा खुलासा

India vs Afghanistan: ईशान किशन को दक्षिण अफ्रीका दौरे के समय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया था। किशन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए रिलीज करने का आग्रह किया था। इसके बाद उनको रिलीज कर दिया गया और केएस भरत को शामिल किया गया। अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी किशन टीम में नहीं हैं।

इसे लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि अफ्रीका से आने के बाद किशन दुबई में पार्टी करते हुए दिखे थे। इससे नाराज बीसीसीआई ने उनको टीम में शामिल नहीं किया है। यह भी कहा जा रहा था कि अनुशासनहीनता के कारण किशन को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

ind vs afg

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने बताया है कि क्यों ईशान किशन को शामिल नहीं किया गया है। द्रविड़ ने कहा कि अनुशासन को लेकर कोई वजह नहीं है। ईशान किशन खुद ही चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

द्रविड़ ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में किशन ने एक ब्रेक माँगा था। इसके लिए हम सहमत हो गए। अभी तक ईशान किशन ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया है। इस वजह से उनको अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि किशन को दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद दुबई में पार्टी करते हुए देखा गया था। इसके बाद खबरें आई कि बोर्ड ने नाराज होकर उनको अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया है। हालांकि अब उन सभी अटकलों को द्रविड़ ने समाप्त कर दिया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा कप्तान होंगे लेकिन कोहली पहले मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। इसे लेकर भी राहुल द्रविड़ ने स्थिति साफ़ कर दी है। द्रविड़ ने कहा है कि कोहली निजी कारणों से पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। बाद में दो मैचों के लिए वह उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारतीय टीम में रोहित ही सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे। पहला टी20 मुकाबला मोहाली में 11 जनवरी को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+