IND vs AFG: कब और कहां होंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच, जानें पूरा शेड्यूल

India vs Afghanistan T20 series Schedule: दक्षिण अफ्रीका में तीनों प्रारूप खेलने के बाद अब भारतीय टीम एक बार फिर से घरेलू सरजमीं पर खेलने वाली है। भारतीय टीम भारत में इसी महीने सफेद गेंद क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में मैदान पर दिखाई देगी। अब तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी।

भारतीय टीम अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी। पहली बार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 5 टी20 हुए हैं लेकिन न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजन हुआ। 4 में भारत जीता और एक मैच अनिर्णीत रहा।

ind vs sa

इस बार भारत दौरे पर अफगानिस्तान टीम बुलंद हौसलों के साथ आ रही है। हाल ही में अफगानिस्तान ने यूएई में टी20 सीरीज खेली है और वहां जीत भी दर्ज की है। यूएई के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में अफगानिस्तान टीम ने 2-1 से जीत हासिल की है। भारत दौरे पर अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 3 टी20 मुकाबले खेलेगी।

भारत vs अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच कब होंगे?

सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो जाएगी। पहला टी20 मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद अगला मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। इसके साथ ही सीरीज समाप्त हो जाएगी।

भारत vs अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच कहां होंगे?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद अगला मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

भारत vs अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

मैच दिन स्थान
पहला टी20 11 जनवरी मोहाली
दूसरा टी20 14 जनवरी इंदौर
तीसरा टी20 17 जनवरी बेंगलुरु
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+