वैभव सूर्यवंशी के तूफान और जॉर्ज के शतक में उड़े अफगानी, सेमीफाइनल जीत भारत ने की फाइनल में एंट्री
IND vs AFG: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स लगाए, लेकिन अंत में जीत भारत के नाम रही। भारत और इंग्लैंड के बीच ख़िताब के लिए फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों पर 110 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ उजैरुल्लाह नियाज़ई ने नाबाद 101 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को विकेट मिले, हालांकि कुल मिलाकर अफगान बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहा। 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाते हुए अफगान गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए 33 गेंदों में 68 रन जड़कर जीत की नींव रख दी। उनके बाद एरॉन जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 115 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली और टीम की जीत पक्की कर दी।
भारत ने 41। 1 ओवर में 3 विकेट खोकर 311 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंत में विहान मल्होत्रा (नाबाद 38) और वेदांत त्रिवेदी (नाबाद 5) ने टीम को सुरक्षित फिनिश करते हुए टीम को जीत दिलाई। हार के साथ अफगानिस्तानी टीम का सफर इस वर्ल्ड कप में समाप्त हो गया लेकिन प्रदर्शन प्रभावशाली रहा।
इस जीत के साथ भारत अंडर-19 टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। पूरे टूर्नामेंट में टीम का आत्मविश्वास और बल्लेबाजों का फॉर्म शानदार रहा है। अब भारतीय टीम की नजरें खिताब जीतने पर टिकी होंगी।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications