Ind v Eng 5th T20: कब और कहां खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला, भारत-इंग्लैंड में फिर होगी जोरदार भिड़ंत

Ind v Eng 5th T20: इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में चौथा टी-20 मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज को अपने नाम कर लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 3 मैचों में जीत हासिल की। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद भारत को तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन चौथे मैच में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

जानिए कहां होगा आखिरी टी-20 मैच (Ind v Eng 5th T20)

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, और इस मुकाबले में भी दोनों ही टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। भारत की टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं, जिनकी बल्लेबाजी फॉर्म अभी भी सवालों के घेरे में है।

Ind v Eng 1

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी से अंतिम मैच भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, और हर्शित राणा जैसे तेज गेंदबाज और स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और रवि विश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड की टीम में कप्तान जोस बटलर के नेतृत्व में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद जैसे खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है।

जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी 20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का अंतिम मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7:00 बजे से शुरू होगा। अस मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे किया जाएगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी। जबकि टीवी पर फैंस स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर मैच को लाइव देख सकते हैं।

यहां जानें दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत की टी 20 टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा।

इंग्लैंड की टी 20 टीम- जोस बटलर (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), फिलिप साल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+