Ind-Ban T-20 Match: 6 घंटे में बिक गए ग्वालियर में होने वाले मैच के टिकट, जानिए 6 हजार टिकट किसके लिए आरक्षित
India-Bangladesh T20 In MP: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए ऑनलाइन टिकट्स 6 घंटे में ही बिक गए। मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुक्रवार (20 सितंबर) को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। मैच के 22400 टिकट शाम 4 बजे तक रिजर्व हो गए।
दर्शकों की सबसे पसंदीदा गैलरी ईस्ट और वेस्ट गैलरी रही, जिसके 15500 टिकट सिर्फ डेढ़ घंटे में ही बिक गए। ईस्ट और वेस्ट गैलरी के टिकट से MPCA (मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने एक करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपए की कमाई की है।

मैच की लगभग 6 हजार टिकट एमपीसीए, जीडीसीए सहित वीआईपी के लिए आरक्षित रहेंगी। GDCA व MPCA टिकट की कालाबाजारी पर नजर रखे हुए है।
ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो रहा है। यही कारण है कि क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाला मैच शंकरपुरम स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
शंकरपुर स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 30 हजार है। इसमें सामान्य टिकट के लिए सुबह 10 बजे से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। शाम 4 बजे तक सभी 22400 टिकट बिक गए। वहीं 1500 विद्यार्थियों और 100 दिव्यांगों के टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं।
यदि अब बात करें कि आम आदमी टिकट खरीद पाएगा तो इसका जवाब ना होगा। क्योंकि ओपन टिकट बिक चुके हैं। अब 6 हजार के लगभग टिकट बचाकर रखे गए हैं, जो एमपीसीए, जीडीसीए व अन्य वीआईपी के लिए रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications