Ind A vs Oman: भारत और ओमान के बीच इतने बजे शुरू होगा मुकाबला, लाइव देखने का ये है धांसू तरीका
Ind A vs Oman Asia Cup Rising Stars: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में मंगलवार, 18 नवंबर को भारत ए (India A) का सामना ओमान (Oman) से होने जा रहा है। कतर के दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच भारत ए के लिए लीग चरण का आखिरी और 'वर्चुअल क्वार्टरफाइनल' मुकाबला है। भारत के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।
पाकिस्तान से मिली शर्मनाक हार ( Ind A vs Oman Asia Cup Rising Stars)
भारत ए अपने पिछले मैच में पाकिस्तान शाहीन से मिली करारी हार के बाद दबाव में है। रविवार, 16 नवंबर को हुए मुकाबले में भारतीय टीम केवल 136 रनों के मामूली स्कोर का बचाव करने में विफल रही थी और पाकिस्तान ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। भारतीय बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण टीम को पाकिस्तान से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम
पिछले मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की सटीक विविधता के आगे भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए थे। भारत ए की ओर से केवल वैभव सूर्यवंशी (28 गेंदों में 45 रन) और नमन धीर (20 गेंदों में 35 रन) ही कुछ हद तक स्कोर बनाने में कामयाब रहे। दूसरी ओर पाकिस्तान शाहीन के माज सदाकत ने गेंदबाज़ी में दो विकेट लिए और फिर बल्ले से 47 गेंदों में मैच जिताऊ 79 रन बनाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच
वहीं भारत ए और ओमान दोनों ही टीमें अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस मैच का विजेता सीधे नॉकआउट में अपनी जगह सुनिश्चित कर लेगा। भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी की गलतियों को सुधारना होगा और ओमान के खिलाफ अपना 'ए-गेम' दिखाना होगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। जिसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी साढ़े 7 बजे होना है। इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), नेहल वढेरा, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैश्य, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल।
ओमान टीम: हम्माद मिर्जा (कप्तान), सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), करण सोनावले, वसीम अली, नारायण सैशिव, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, मुजाहिर रजा, समय श्रीवास्तव, शफीक जान, जय ओडेद्रा, पृथ्वीकुमार माची, हसनैन शाह, शुएब अल बलुशी, उबैद उल्लाह, एमडी यूसुफ।












Click it and Unblock the Notifications