IPL नीलामी में करोड़ों रुपए में बिकने वाले खिलाड़ियों को नहीं मिलता पूरा पैसा, जानिए कैसे होती है पेमेंट
नई दिल्ली, फरवरी 12। IPL Auction 2022 आईपीएल के 15वें सीजन के लिए देशी और विदेशी दोनों तरह के खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया जारी है। नीलामी की प्रक्रिया बेंगलुरु में चल रही है, जहां 590 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। आपको बता दें कि इस बार लीग में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके लिए एक-एक खिलाड़ी पर करोड़ों रुपए की बोली लगाई जा रही है। अभी तक कई खिलाड़ी 10 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त कर चुके हैं।

ये खिलाड़ी अभी तक बिके हैं सबसे महंगे
आपको बता दें कि अभी तक की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो ईशान किशन का नाम सबसे उपर है। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं ईशान किशन के अलावा दीपक चाहर को सीएसके ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट नाइडर्स ने खरीदा है, जबकि शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। प्रसिद्ध कृष्णा भी राजस्थान रॉयल्स के लिए 10 करोड़ रुपए में बिके हैं। विदेशी खिलाड़ियों में निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।

आईपीएल में खिलाड़ियों को टीडीएस काटकर मिलता है पैसा
IPL की नीलामी के बीच हर किसी के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर जितनी रकम में खिलाड़ी को खरीदा जाता है, क्या वो अमाउंट उन प्लेयरों को मिलता है और अगर मिलता भी है तो कैसे वो अमाउंट दिया जाता है। आपको बता दें कि किसी खिलाड़ी को जितनी राशि में खरीदा जाता है, वो पूरा अमाउंट उस प्लेयर को नहीं मिलता। खिलाड़ियों को पैसा टीडीएस काटकर दिया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर आईपीएल के खिलाड़ियों को उनका पेमेंट कैसे दिया जाता है।

विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अलग-अलग होता है टैक्स
आपको बता दें कि आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी से पेमेंट टीडीएस काटकर दी जाती है। हालांकि भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का टीडीएस अलग-अलग कटता है। भारतीय खिलाड़ियों का टीडीएस 10 प्रतिशत काटा जाता है, जबकि विदेशी खिलाड़ी का टीडीएस 20 फीसदी कटता है। इसके बाद खिलाड़ियों को आईटीआर फाइल करनी होती है, जिसमें उन्हें अपनी इनकम का हिसाब देना होता है, जिसके बाद कमाई पर आखिरी टैक्स देना होता है। टीडीएस की कैलक्युलेशन ऑक्शन की राशि पर होती है।
पेमेंट इन आधारों पर भी होती है
आपको बता दें कि आईपीएल के खिलाड़ियों को पैसे भी अलग अलग तरह से मिलते हैं। इसमें अगर कोई खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाता है तो उन्हें अलग हिसाब से पैसे मिलता है। दरअसल, ये खिलाड़ियों के साथ होने वाले कॉन्ट्रेक्ट पर निर्भर करता है।












Click it and Unblock the Notifications