दीपक चाहर को खरीदने के लिए CSK ने पहली बार खर्च किए 14 करोड़ रुपए, 12 करोड़ में धोनी हुए थे रिटेन
नई दिल्ली, फरवरी 12। आईपीएल 2022 की नीलामी में पहले दिन ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ दी है। सबसे पहले शिखर धवन और उसके बाद तो श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन और फिर दीपक चाहर महंगे खिलाड़ियों के स्लॉट में शामिल हो गए। एक तरफ ईशान किशन आईपीएल हिस्ट्री के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेज गेंदबाज दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा, जो सीएसके के लिए अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
Recommended Video

सीएसके के सबसे महंगे खिलाड़ी बने दीपक चाहर
दीपक चाहर को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली। आखिर में सीएसके ने दीपक को जाने नहीं दिया। आपको बता दें कि दीपक चाहर चेन्नई के लिए अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी को भी सीएसके ने इस साल 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वहीं रवींद्र जडेजा को सीएसके ने 16 करोड़ में रिटेन किया है।
धोनी के चहेते हैं दीपक चाहर
आपको बता दें कि टीम इंडिया में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले दीपक चाहर ने पिछले कुछ मैचों में अपनी बल्लेबाजी से भी ये बताया है कि वो अब ऑलराउंडर की कैटेगिरी में शामिल किए जा सकते हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में दीपक ने कई मौकों पर बल्ले से अहम पारियां खेली हैं। वहीं चेन्नई के साथ दीपक चाहर पिछले 4 साल से खेल रहे हैं। दीपक चाहर सीएसके में धोनी के काफी चहेते खिलाड़ी हैं, इसीलिए वो टीम का एक अहम हिस्सा फिर से बन गए हैं। आईपीएल में जब सीएसके 2 साल के लिए बैन थी तो दीपक चाहर उस वक्त भी धोनी की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स से खेले थे।












Click it and Unblock the Notifications