2023 विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं रोहित! नए कप्तान के लिए हार्दिक हैं BCCI की पहली पसंद

2023 विश्व कप खत्म होने तक रोहित 36 साल के हो जाएंगे। ऐसे में इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि रोहित विश्व कप के बाद या तो रिटायर हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या नए कप्तान के लिए BCCI की पहली पसंद हैं।

Rohit Sharma

विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को जब भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी तो उस वक्त बतौर कप्तान खुद को साबित करने के लिए उनके पास एशिया कप और टी20 विश्व कप जैसे दो बड़े टूर्नामेंट थे, लेकिन रोहित की कप्तानी इन दोनों ही टूर्नामेंट में फ्लॉप रही। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया के फाइनल में नहीं पहुंच पाई, जबकि टी20 विश्व कप में भी भारत सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गया था। अब ऐसे में रोहित के सामने बतौर कप्तान कुछ बड़ा करने का आखिरी मौका इस साल होने वाला विश्व कप है। 2013 के बाद से भारत किसी आईसीसी टूर्नामेंट को जीत नहीं पाया है। ऐसे में 9 साल के इस सूखे को खत्म करना रोहित का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

2023 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं रोहित!

2023 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं रोहित!

रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। 2023 विश्व कप खत्म होने तक रोहित 36 साल के हो जाएंगे। ऐसे में इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि रोहित विश्व कप के बाद या तो रिटायर हो सकते हैं या फिर वनडे और टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ सकते हैं। बीसीसीआई को भी यही लगता है, इसलिए बोर्ड ने अगला कप्तान खोजना शुरू कर दिया है। हार्दिक पांड्या नए कप्तान के रूप में सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई ने अभी से टी20 की कप्तानी सौंपना शुरू कर दिया है और कप्तान के रूप में पांड्या अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैँ।

हमें अभी से योजना तैयार करनी होगी- बीसीसीआई

हमें अभी से योजना तैयार करनी होगी- बीसीसीआई

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज 18 को बताया है कि बोर्ड ने अभी से टीम का नया कप्तान खोजने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा है, "फिलहाल रोहित इस साल विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें भविष्य के बारे में अभी से योजना बनानी है, हम चीजों का इंतजार नहीं कर सकते। अगर रोहित 2023 विश्व कप के बाद एकदिवसीय प्रारूप को छोड़ने का फैसला करते हैं तो हमें अभी से एक योजना की जरूरत है।

हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में किया है अच्छा प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में किया है अच्छा प्रदर्शन

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के लिए अभी तक कप्तानी का अनुभव शानदार रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से सेलेक्टर्स ने सभी टी20 सीरीज के लिए हार्दिक को ही टीम का कप्तान बनाया है। पिछले साल आईपीएल में पहली बार उतरी गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या ने पहले न्यूजीलैंड और फिर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भी हार्दिक ही टीम के कप्तान हैं। हार्दिक पांड्या के कप्तान रहते टीम इंडिया अभी तक सिर्फ दो मैच हारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि 2023 वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 के नए कप्तान हो सकते हैं, जबकि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+