IPL 2025: क्या मुंबई इंडियंस बदलेगी अपना कप्तान? 3 खिलाड़ी कर सकते हैं हार्दिक पांड्या को रिप्लेस
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पिछले सीजन में एक बड़ा निर्णय लिया था। टीम के कप्तान रोहित शर्मा से उनकी कप्तानी छीन ली गई थी और यह जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को थमा दी गई। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
हार्दिक पांड्या इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे। वहां एक सीजन उन्होंने जीता भी था। दूसरे सीजन टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। मुंबई में वह कप्तान बनने की डील के तहत ही आए थे लेकिन प्रदर्शन खराब हो गया और फैन्स की नाराजगी भी झेलनी पड़ी।

हार्दिक पांड्या को इस सीजन कप्तानी से हटाने की अफवाहें सामने आई हैं। हालांकि इस बारे में मुंबई इंडियंस ने कुछ नहीं कहा है। अगर ऐसा होता है, तो रिप्लेसमेंट के तौर पर कौन से खिलाड़ी कप्तानी करने आ सकते हैं? इसके बारे में यहाँ जान सकते हैं।
रोहित शर्मा: लिस्ट में पहला नाम रोहित शर्मा का ही आता है। फैन्स की पहली पसंद भी रोहित शर्मा ही हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन कप्तानी की है। मुंबई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में पांच टाइटल जीते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को एक बार फिर से कमान थमाने के बारे में सोचा जा सकता है। रोहित की दावेदारी इस वजह से भी मजबूत है क्योंकि टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता है।
सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस की कमान सूर्या को भी सौंपी जा सकती है। सूर्यकुमार यादव के पक्ष में एक बात यह जाती है कि इस समय टीम इंडिया की कमान उनके हाथ में है। सूर्यकुमार यादव को टी20 में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है और श्रीलंका में वह टीम इंडिया के कप्तान थे। ऐसे में वह भी हार्दिक को रिप्लेस करने के लिए एक प्रबल दावेदार हैं।
जसप्रीत बुमराह: भारतीय टीम की कप्तानी बुमराह कर चुके हैं। अन्य फॉर्मेट में वह उपकप्तान रहे हैं। मुंबई इंडियंस का कप्तान अगर उनको बनाया जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। बुमराह को रिटेन करते हुए मुंबई इंडियंस कप्तान बना सकती है। उनके जैसा धांसू गेंदबाज मुंबई इंडियंस को मिलना मुश्किल काम है।












Click it and Unblock the Notifications