टीम इंडिया के ICC ट्रॉफी नहीं जीतने का आकाश चोपड़ा को मलाल, वीडियो में छलका दर्द, बताया हार का कारण
WTC Final: आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया कि, ऑस्ट्रेलिया ने अब सभी ICC फॉर्मेट में ट्रॉफी जीत ली हैं, भारत का 10 साल का इंतजार जारी है। इस दौरान उन्होंन हार की वजह का भी जिक्र किया है।
WTC Final 2023: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीत लिया है। इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, आकाश चोपड़ा ने पहले अपने ट्वीट के जरिए बल्लेबाजों पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'समस्या गेंदबाजी नहीं है। पिछले कुछ सालों से गेंदबाजी खराब नहीं रही है। यह बल्लेबाजी है जो भारत को डुबा रही है। चाहे कोई सा भी फार्मेट हो।

इसके बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया कि, ऑस्ट्रेलिया ने अब सभी ICC फॉर्मेट में ट्रॉफी जीत ली हैं, भारत का 10 साल का इंतजार जारी है, ऑस्ट्रेलिया ने हमें बड़े ही कायल अंदाज में हराया है।'
'उन्होंने डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी भी उठा ली है और सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की एकमात्र टीम बन गई है। ऐसी कोई ट्रॉफी नहीं है जो ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं है, और अगर हम हमारे बारे में बात करें तो 2013 के बाद यही कह सकते हैं कि, दिल के अरमा आंसुओं में बह गए (हमारी उम्मीदें आंसुओं में बह गईं)।'
चोपड़ा ने इस बात का भी जिक्र किया कि अच्छे क्रिकेट की उम्मीद की जाती है और भारतीय टीम से लगभग इसकी मांग की जा सकती है। उन्होंने तर्क दिया कि भारतीय क्रिकेट धन्य है, क्योंकि उनके पास खिलाड़ियों की अधिकता है और उनकी फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत है।
उन्होंने आगे कहा कि, अच्छा खेलने और 10 साल में ट्रॉफी नहीं उठाने के लिए आत्मचिंतन की जरूरत है, क्योंकि आपने कप्तान भी बदलकर देख लिया फिर भी ट्रॉफी नहीं मिली। उन्होंने कहां यहां दिक्कत कप्तान को लेकर नहीं बल्कि मामला कुछ और है।












Click it and Unblock the Notifications