TNPL में शाहरुख खान का जलवा, पर्पल कैप की लिस्ट में नंबर दो पर बनाई जगह, IPL में नहीं मिला था गेंदबाजी का मौका
Most Wickets in TNPL 2023: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के 7वें सीजन का प्रत्येक मुकाबला दिन-ब-दिन रोमांचक होता जा रहा है। इस बीच टीएनपीएल में ऑलराउंडर शाहरुख खान ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपनी विस्फोटक गेंदबाजी के दम पर अब तक 9 विकेट हासिल किए हैं।
एक दिन के लिए पर्पल कैप होल्डर बने शाहरुख खान
टीएनपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की पर्पल कैप लिस्ट में एक दिन के लिए ही सही लेकिन शाहरुख खान ने खुद को टॉप पर पहुंचा दिया, और पर्पल कैप होल्डर बन गए, फिलहाल वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराजमान हैं।

आईपीएल 2023 में पीबीकेएस की ओर से नहीं मिला मौका
दरअसल, बड़ी बात यह है कि जिस खिलाड़ी को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी का मौका तक नहीं मिली, उस खिलाड़ी पर जब टीएनपीएल (TNPL 2023) में भरोसा जताया गया तो ऑलराउंडर शाहरुख ने अपने प्रदर्शन से कमाल कर दिया।
हालांकि, ऑलराउंडर शाहरुख खान ने बल्ले से अभी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। फिलहाल, टीएनपीएल में उनका बल्ला पूरी तरह से शांत है। उन्होंने अब तक 5 मैच की 3 इनिंग में कुल 50 रन बनाए हैं। लाइका कोवई किंग्स (Lyca Kovai Kings) टूर्नामेंट में अब तक 5 मैच में 4 में जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है।
टीएनपीएल के टॉप गेंदबाजों की बात करें तो आईड्रीम तिरुप्पुर के भुवनेश्वरन 4 मैचों में कुल 10 विकेट लेकर टॉप पर विराजमान हैं। जबकि शाहरुख के नाम 5 मैचों में 9 विकेट है, और वह पर्पल कैप की लिस्ट में नंबर दो पर हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD) श्रवण कुमार पी हैं, उन्होंने चार मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications