world cup 2023: 'भारत ही नहीं, सभी को हराना होगा', भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बोले बाबर आजम
World Cup 2023 Pakistan Skipper Babar Azam: भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप होना है। वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी की तरफ से शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के कुछ वेन्यू पर सवाल उठाए थे। पीसीबी ने पाकिस्तान के मुकाबलों के स्थानों को बदलने की गुजारिश की थी। लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया।
बाबर आजम का बयान: अब भारत में होने वाले वर्ल्ड कप पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पीसीबी ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के वेन्यू को बदलने की मांग की थी। बाबर आजम ने वेन्यू के बदलने की मांग को सही नहीं ठहराया है। उन्होंने कहा कि वह भारत में किसी पिच पर खेलने के लिए तैयार हैं।

भारत ही नहीं सभी टीम को हराना होगा: बाबर आजम ने अपने बयान में कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता हम किस टीम से कौन से मैदान पर खेलते हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ भारत को नहीं बल्कि सभी टीमों को हराना है। वहां हमारे अलावा 9 टीमें और होंगी। हम वर्ल्ड कप तभी जीत सकते हैं, जब हम सभी टीमों को हराने में सफल रहते हैं। हमारा फोकस पूरे टूर्नामेंट पर होना चाहिए।
हम लोग वर्ल्ड कप खेलने जाएंगे: भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर सवाल पर बाबर आजम ने कहा कि हम लोग वहां वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य वहां भारत या किसी एक टीम के खिलाफ जीत हासिल करना नहीं है। वर्ल्ड कप में बेहतर करने के लिए हमें वहां सभी टीमों के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।
15 अक्टूबर को होगा मुकाबला: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में ही टक्कर देखने को मिलती रही है। इस साल एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी। क्रिकेट के महाकुंभ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। जिसका इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications