World Cup 2025 ने शुरू होने से पहले ही रचा इतिहास, फैंस को मिली खुशखबरी! ICC ने कर दी बड़ी घोषणा
Womens World Cup 2025 Tickets Rates: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का इंतजार अब ज़्यादा लंबा नहीं है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस बार यह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे किफायती क्रिकेट आयोजन बनने जा रहा है। आईसीसी ने टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 100 रुपये रखी है, जो क्रिकेट फैंस के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है।
फैंस को मिली बड़ी राहत (Womens World Cup 2025 Tickets Rates)
आईसीसी ने गुरुवार को टिकट बिक्री की घोषणा की और चार दिन का एक्सक्लूसिव प्री-सेल विंडो खोला। यह टिकट्स 8 सितंबर तक गूगल पे के जरिए tickets.cricketworldcup.com पर उपलब्ध रहेंगे। वहीं, 9 सितंबर रात 8 बजे से सभी फैंस के लिए टिकटों की सामान्य बिक्री शुरू होगी। यह कदम महिला क्रिकेट को और ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पिछली बार से सस्ती है टिकट
न्यूज़ीलैंड में हुए पिछले महिला वर्ल्ड कप 2022 में टिकट की कीमत बच्चों के लिए लगभग 350 रुपये और बड़ों के लिए 850 रुपये थी। इस बार टिकट सिर्फ 100 रुपये से शुरू हो रहे हैं, यानी पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में आठ गुना सस्ते। साफ है कि आईसीसी चाहती है कि ज़्यादा से ज़्यादा दर्शक स्टेडियम आकर महिला क्रिकेट का मज़ा लें।
ओपनिंग सेरेमनी में होगा धमाल
30 सितंबर को गुवाहाटी में धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी होगी। भारत की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल इस मौके पर परफॉर्म करेंगी। वह टूर्नामेंट का खास एंथम "ब्रिंग इट होम" भी पेश करेंगी। इसके तुरंत बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस बार कुल आठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।
पिछली बार की तुलना में बढ़ गया है प्राइज मनी
इनमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। यह 13वां संस्करण होगा और 12 साल बाद महिला वर्ल्ड कप भारत लौट रहा है। आईसीसी ने इस बार का प्राइज पूल भी काफी बड़ा रखा है। कुल 13.88 मिलियन डॉलर यानी पिछले संस्करण की तुलना में लगभग चार गुना अधिक इनामी राशि दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications