ODI World Cup में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें पूरा शेड्यूल
ICC Women's ODI World Cup 2025 schedule: आईसीसी ने महिला वनडे विश्व कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार का टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में खेला जाएगा। 30 सितंबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
जानें कब होगा भारत-पाक का मुकाबला (ICC Women's ODI World Cup 2025 schedule)
जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को कोलंबो में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते यह मुकाबला भारत में नहीं खेला जाएगा। भारत ने हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, जिससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव है। इसी कारण भारत ने पाकिस्तान को अपनी धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी है।

भारतीय टीम को मिलेगा फायदा
इस बार का महिला वनडे वर्ल्ड कप कई मायनों में खास होने वाला है। भारत में ज्यादातर मैच होंगे, जिससे भारतीय दर्शकों को अपने चहेते खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका मिलेगा। अब देखना होगा कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल तक का सफर तय करती हैं। भारत को होम कंडीशन्स का फायदा जरूर मिलेगा, लेकिन हर मैच में कड़ी टक्कर तय है।
यहां देखें भारत के सभी मैचों का शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका - बेंगलुरु
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान - कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - विजाग
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - विजाग
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड - गुवाहाटी
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश - बेंगलुरु
29 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल
30 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल - बेंगलुरु
2 नवंबर: फाइनल मुकाबला- (पाकिस्तान के क्वालीफाई करने पर यह कोलंबो में होगा, अन्यथा बेंगलुरु फाइनल की मेज़बानी करेगा)












Click it and Unblock the Notifications