ICC Rankings: स्मृति मंधाना के आगे बाकी बल्लेबाज फेल, वनडे रैंकिंग में टॉप पर बरकरार

ICC Womens ODI rankings: भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में अपना दबदबा कायम रखा है। मंधाना इस लिस्ट में टॉप पर अपना स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, मौजूदा महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में कई शानदार पारियां देखने को मिल रही है। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के बाद आने वाले समय अन्य टॉप खिलाड़ियों की रैंकिंग में अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल (ICC Womens ODI rankings)

स्मृति मंधाना की बढ़त के बावजूद टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में हुए प्रदर्शनों ने टॉप-10 को पूरी तरह से बदल दिया है। दक्षिण अफ्रीका की तज़मिन ब्रिट्स न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के बाद दो स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के एशले गार्डनर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाने के बाद वह सात स्थानों की बड़ी छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जो उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी है।

ICC Womens 1

इन खिलाड़ियों का रहा है जलवा

न्यूजीलैंड की अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन ने लगातार मजबूत प्रदर्शन के दम पर सात स्थानों की छलांग लगाई और आठवें स्थान पर आ गई हैं। पाकिस्तान के बाएं हाथ की बल्लेबाज सिदरा अमीन तीन स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-10 में शामिल हो गई हैं और 10वां स्थान शेयर कर रही हैं, जो उनके करियर की बेहतरीन रैंकिंग है। गेंदबाज़ी विभाग में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन का दबदबा कायम है और वह वनडे रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका की मरिजान कप्प एक स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें पर और ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर नोनकुलुलेको म्लाबा छह स्थानों की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड भी नौ स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर आ गई हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।

ऑलराउंडर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर ने अपनी वनडे विश्व कप फॉर्म को भुनाते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है और अपनी अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग भी अर्जित की है। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन भी ऑलराउंडर की सूची में नौवें स्थान पर आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+