Women's World Cup 2025 का नया शेड्यूल जारी, 2 नवंबर को होगा फाइनल, ICC ने किया बड़ा बदलाव
Women's World Cup 2025 Schedule: आईसीसी (ICC) ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। बेंगलुरु की जगह नवी मुंबई को टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों की मेजबानी मिली है। टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा और फाइनल नवी मुंबई या कोलंबो में होगा। आइए जानते हैं कि आखिर आईसीसी ने वेन्यू में बदलाव करने का फैसला आखिर क्यों किया?
आखिर क्यों बदला गया वेन्यू (Women's World Cup 2025 Schedule)
आईसीसी ने बताया कि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को शामिल करने का फैसला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के उपलब्ध न होने के कारण लिया गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम अब तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और संभवतः फाइनल की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी मैच अपने तय तारीख पर ही खेले जाएंगे।

इन जगहों पर खेले जाएंगे मुकाबले
नए शेड्यूल के अनुसार भारत में गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होलकर स्टेडियम, विशाखापट्टनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। इसके अलावा श्रीलंका का आर. प्रेमदासा स्टेडियम भी कई मैचों की मेजबानी करेगा। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा। दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा। वहीं फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई या कोलंबो में होगा।
जय शाह ने जताई खुशी
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने नवी मुंबई को शामिल किए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई ने पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट का अहम केंद्र बनने का काम किया है। इंटरनेशनल मैचों और विमेंस प्रीमियर लीग में यहां दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। मुझे यकीन है कि यही ऊर्जा वर्ल्ड कप में भी देखने को मिलेगी।
भारत के बड़े मैच
भारतीय टीम का पहला मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में श्रीलंका से होगा। सबसे रोमांचक मैच 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। इसके अलावा 12 अक्टूबर को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से और 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से होगा। भारत का आखिरी लीग मैच 26 अक्टूबर को नवी मुंबई में बांग्लादेश के खिलाफ है।
भारत का शेड्यूल (Women's ODI World Cup 2025)
30 सितंबर: भारत vs श्रीलंका - गुवाहाटी
5 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान - कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत vs दक्षिण अफ्रीका - विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया - विशाखापत्तनम
19 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड - इंदौर
23 अक्टूबर: भारत vs न्यूज़ीलैंड - नवी मुंबई
26 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश - नवी मुंबई
पूरा टूर्नामेंट शेड्यूल
30 सितंबर: भारत vs श्रीलंका (गुवाहाटी)
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड (इंदौर)
2 अक्टूबर: बांग्लादेश vs पाकिस्तान (कोलंबो)
3 अक्टूबर: इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका (गुवाहाटी)
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका (कोलंबो)
5 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो)
6 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका (इंदौर)
7 अक्टूबर: इंग्लैंड vs बांग्लादेश (गुवाहाटी)
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान (कोलंबो)
9 अक्टूबर: भारत vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम)
10 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड vs बांग्लादेश (गुवाहाटी)
11 अक्टूबर: इंग्लैंड vs श्रीलंका (कोलंबो)
12 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया (विशाखापत्तनम)
13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश (विशाखापत्तनम)
14 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड vs श्रीलंका (कोलंबो)
15 अक्टूबर: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (कोलंबो)
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (विशाखापत्तनम)
17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका (कोलंबो)
18 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड vs पाकिस्तान (कोलंबो)
19 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड (इंदौर)
20 अक्टूबर: श्रीलंका vs बांग्लादेश (नवी मुंबई)
21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान (कोलंबो)
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (इंदौर)
23 अक्टूबर: भारत vs न्यूज़ीलैंड (नवी मुंबई)
24 अक्टूबर: श्रीलंका vs पाकिस्तान (कोलंबो)
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका (इंदौर)
26 अक्टूबर: इंग्लैंड vs न्यूज़ीलैंड (विशाखापत्तनम)
26 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश (नवी मुंबई)
नॉकआउट स्टेज
29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 - गुवाहाटी / कोलंबो
30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 - नवी मुंबई
2 नवंबर: फाइनल - नवी मुंबई / कोलंबो












Click it and Unblock the Notifications