ICC Women World Cup: दक्षिण अफ्रीका से हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई भारतीय टीम

क्राइस्टचर्च, 27 मार्च: महिला विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी हाल में जीत की दरकार थी लेकिन टीम इंडिया यह मुकाबला 3 विकेट से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। आखिरी गेंद तक इसे रोमांचक मुकाबले में मिली हार से कई भारतीय खिलाड़ियों की आंखों में आंसू आ गए।

ICC Women World Cup 2022: Team India eliminated after defeat from South Africa
Photo Credit: ICC Cricket World Cup

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 274 का अच्छा स्कोर खड़ा किया था। दक्षिण अफ्रीका को पारी के अंतिम ओवर में जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी और उसके हाथ में 4 विकेट बाकी थे।

यह ओवर दीप्ती शर्मा ने किया जिन्होंने पहली गेंद 1 रन के लिए डाली और दूसरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में दक्षिणी अफ्रीकी बल्लेबाज रन आउट हो गए। इसके बाद शबनीम इस्माइल आईं और दूसरी छोर पर अर्धशतक लगातर डु प्रीज मौजूद थीं। दीप्ति के ओवर से सिंगल आते रहे लेकिन ओवर की 5वीं गेंद नो बॉल साबित हुई जिसके बाद इस्माइल को जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 ही रन बनाने थे।

इस्माइल ने एक रन लिया और अंतिम गेंद पर डु प्रीज ने भी सिंगल लेकर भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया। मिग्नॉन डु प्रीज 63 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहीं।

इससे पहले ओपनिंग बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 79 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत की हार की पटकथा लिखी थी। लारा गॉडविल ने भी 69 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली।

इससे पहले भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के 71, शैफाली के 53 रनों की बदौलत सपनों सरीखी शुरुआत की। भारत को यहां से 300 पार की ओर देखना था लेकिन बीच के ओवरों में मिताली राज और हरमनप्रीत के बीच शानदार साझेदारी होने के बावजूद टीम इंडिया का स्ट्राइक रेट उतना उछाल नहीं मार सका। मिताली ने 84 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 57 गेंदों पर 48 रन बनाए।

भारत इस विश्व कप में 7 में से 3 मुकाबले जीतकर 5वें स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें सेमीफाइनल के लिए आगे बढ़ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+