ICC महिला टी20 टीम ऑफ़ द ईयर 2022 में भारत का दबदबा, सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी शामिल

सबसे ज्यादा भारतीय महिलाओं के बाद ऑस्ट्रेलिया से तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 11 नामों में सात खिलाड़ी दो ही देशों से हैं।

Mandhana and Richa

ICC Women's T20I Team of the year 2022: पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने अपने बेस्ट खिलाड़ियों और टीमों की घोषणा शुरू कर दी है। सबसे पहले आईसीसी ने महिला टी20 टीम ऑफ़ द ईयर की घोषणा की है। वर्ल्ड की बेस्ट 11 खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए इन ग्यारह नामों को आईसीसी ने सबसे छोटे प्रारूप के लिए चुना है। भारतीय टीम से इस टीम में सबसे ज्यादा महिलाओं का नाम शामिल किया गया है। पाकिस्तान से भी महिला खिलाड़ी शामिल है।

सबसे ज्यादा भारतीय नाम

सबसे ज्यादा भारतीय नाम

पिछले साल भारतीय टीम की खिलाड़ियों की धाक देखने को मिली थी। स्मृति मंधाना ने टॉप क्रम में खेलते हुए गेंदबाजों की धुनाई की थी। उनके अलावा भारत की नई विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अपने नाम का डंका बजाया था। टीम इंडिया से कुल चार खिलाड़ियों को आईसीसी ने इस टीम में लिया है। इसमें मंधाना और ऋचा घोष के अलावा दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह का नाम भी शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया से भी 3 खिलाड़ी शामिल

ऑस्ट्रेलिया से भी 3 खिलाड़ी शामिल

ऑस्ट्रेलिया टीम ने हर स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस टीम की तीन धाकड़ खिलाड़ियों को आईसीसी ने अपनी टीम में शामिल किया है। सबसे पहले इसमें बेथ मूनी का नाम आता है। उनका औसत 56 का रहा है। हालांकि ज्यादा मैच मूनी ने नहीं खेले। दूसरे स्थान पर एश गार्डनर का नाम है। गेंद और बल्ले दोनों से जलवा दिखाने वाली इस खिलाड़ी को आईसीसी ने चुना है। तहलिया मैक्ग्रा को भी इस टीम में चुना गया है।

आईसीसी टी20 टीम ऑफ़ द ईयर 2022

आईसीसी टी20 टीम ऑफ़ द ईयर 2022

स्मृति मंधाना (भारत), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड, कप्तान), एश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), ताहलिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), निदा डार (पाकिस्तान), दीप्ति शर्मा (भारत), ऋचा घोष (भारत), सोफी एक्लेस्टन (इंग्लैंड), इनोका रनवीरा (श्रीलंका) और रेणुका सिंह (भारत)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+