पाकिस्तान को किंग कोहली और रोड्रिग्स चटाते हैं धूल, भारत की जीत के बाद फैन्स की बड़ी प्रतिक्रियाएं

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को हराया।

Jemimah

Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शुरुआत काफी शानदार रही है। पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। भारतीय टीम ने 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवरों में 3 विकेट पर इसे हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेली थीं लेकिन टीम की अन्य खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया और टीम इंडिया को जीत दिला दी। टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने धाकड़ फिफ्टी जड़ी।

रोड्रिग्स टीम इंडिया की जीत में अहम किरदार थीं और उन्होंने ही चौका जमाते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। उनके साथ ऋचा घोष भी खड़ी थीं। ऋचा ने अठारहवें ओवर में लगातार तीन चौके जमाए। इसके बाद उन्नीसवें ओवर में रोड्रिग्स के बल्ले से भी कुछ ऐसे ही शॉट देखने को मिले।

टीम इंडिया की जीत के बाद जेमिमा रोड्रिग्स की तारीफ चारों तरफ हो रही है। वीरेंदर सहवाग ने भी भारत के जीत के बाद ट्वीट किया। इसके अलावा फैन्स ने भी टीम इंडिया के तारीफों के पुल बांधे। कुछ फैन्स ऐसे थे जिन्होंने रोड्रिग्स को महिला टीम की विराट कोहली बताया। भारतीय फैन्स ने पाकिस्तान की जीत के बाद ट्विटर पर रोड्रिग्स और ऋचा घोष को लेकर कई बड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान के लिए कप्तान बिस्माह मारूफ ने फिफ्टी जड़ी थी। इस तरह पाक टीम ने 4 विकेट पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। आयशा ने अंतिम ओवरों ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके बाद जवाब में खेलते हुए भारत के लिए शेफाली वर्मा और यस्तिका भाटिया ने कुछ रन बनाए। रोड्रिग्स और ऋचा ने अंत में तेज खेलकर जीत दिलाई। ट्विटर पर फैन्स जीत के बाद काफी खुश दिखे। टीम इंडिया के लिए भी अच्छी बात रही कि पहले मैच में जीत दर्ज की और सामने पाकिस्तान की टीम थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+