T20 World Cup 2022 के लिए ICC ने टीमों को किया सावधान, बताया किन बातों का रखना होगा ध्यान
ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप पहले से भी मजेदार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
T20 World Cup ICC Warns: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप पहले से भी मजेदार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस साल कई नियम ऐसे जोड़े गए हैं जो पहली बार टीमों को फॉलो करना होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों को सावधान करते हुए नए नियमों को पालन करने को कहा है। आइए जानते हैं आईसीसी के नए नियमों के बारे में...

नॉन-स्ट्राइकर को क्रीज से बाहर जाना पड़ेगा महंगा
भारत की महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा द्वारा हाल ही में लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में इंग्लैंड के बल्लेबाज चार्ली डीन की 'मांकडिंग' तरीके से आउट किया था। जिस पर काफी विवाद भी देखने को मिला था। लेकिन एक अक्टूबर से आईसीसी के नए नियम के मुताबिक नॉन-स्ट्राइक में खड़ा बल्लेबाज अगर क्रीज गेंद डालने से पहले छोड़ता है तो उसे आउट किया जा सकता है।

ओवर पेनल्टी का रहेगा खतरा
हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में खेले गए मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के कारण फील्डरों को सर्कल के अंदर देखा गया था। अगर कप्तान दिए गए समय पर गेंदबाजी पूरी नहीं करा पाता है तो अंत के ओवरों में सर्कल के बाहर से एक फील्डर को कम कर दिया जाएगा। ऐसे में कप्तानों पर गेंदबाजों से मैच के दौरान ओवर जल्द से जल्द खत्म कराने का दबाव रहेगा।

नए बल्लेबाज को 2 मिनट के अंदर आना होगा
अब से खिलाड़ी के आउट होने के दो मिनट बाद नए बल्लेबाज को मैदान पर आकर गेंद खेलने के लिए तैयार रहना होगा इसके अलावा कैच लेने के बाद स्ट्राइक बदलने के बावजूद बल्लेबाजी नए बल्लेबाज को ही करना होगा। नया बल्लेबाज ही अब नई गेंद को खेलेगा, चाहे बल्लेबाज कैच आउट के रूप में आउट होकर पवेलियन क्यों न लौटा हो। वहीं मैदान पर फील्डर के अनुचित बर्ताव पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।

लार का प्रयोग करने पर मनाही
कोरोना वायरस के बाद से ही मुंह के लार को गेंद पर लगाना बैन किया गया था। आईसीसी ने इसको आगे भी जारी रखा है अब कोई भी गेंदबाज गेंद फेंकने से पहले गेंद पर अपने लार का प्रयोग नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं टीमों को पिच से बाहर जाती गेंद पर रन नहीं दिया जाएगा। वर्ल्ड कप में शामिल सभी टीमों को आईसीसी द्वारा बताए गए इन नियमों का पालन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications