World Cup 2024: वर्ल्ड कप में भारत का सामना इस टीम से आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
ICC U-19 World Cup 2024: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के 23वें मैच में भारत अंडर 19 का मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर 19 से होने वाला है। यह मैच ब्लोमफोंटेन के मैंगौंग ओवल में खेला जाएगा। ग्रुप ए के इस मुकाबले को भारतीय टीम जीतने की कोशिश करेगी। भारत अंडर 19 टीम शुरुआती दो मैचों में दो जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर संयुक्त राज्य अमेरिका अपने दोनों मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है।
मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट
भारत अंडर-19 की टीम अपना लगातार तीसरा वर्ल्ड कप मैच ब्लोमफोंटेन के मैंगौंग ओवल में खेलने के लिए तैयार है। पिछली बार की तरह पिच से बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलने की उम्मीद है। पिछले मैचों की पहली पारी में भारतीय टीम ने परिस्थितियों का अच्छा उपयोग किया था। हालांकि, दूसरी पारी में विकेट थोड़ा धीमा हो गया था जहां भारतीय स्पिनरों ने अपना दमखम दिखाया था। पिच दूसरी पारी में एक बार फिर स्लो रह सकती है।

मैच से पहले जानिए मौसम का हाल
मौसम की बात करें तो ब्लोमफोंटेन में 28 जनवरी को बादल छाए रहने की उम्मीद है। भारत अंडर-19 और यूएसए अंडर-19 के बीच ग्रुप ए मैच में पहली पारी में बारिश के कारण कुछ समय का खेल रोका जा सकता है। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि आर्द्रता 37-64 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। 50 ओवर के इस मैच के दौरान हवा की गति लगभग 13-18 किमी/घंटा होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- यू सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, एस धास, आर पटेल, मुशीर खान, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, नमन तिवारी, ए राव (विकेटकीपर), दिग्विजय पाटिल।
यूएसए अंडर-19 की संभावित प्लेइंग इलेवन
यूएसए अंडर-19- ए अरेपल्ली, प्रणव चेट्टीपलायम (विकेटकीपर), भाव्या मेहता, एस कप्पा, एम नायक, ऋषि रमेश (कप्तान), पी पटेल-आई, ए सूरी, के भलाला, ए गर्ग, आर भगानी।
भारत अंडर-19 की पूरी टीम
भारत अंडर-19: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला। राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
यूएसए अंडर-19 की पूरी टीम
यूएसए अंडर-19: अमोघ अरेपल्ली, रेयान भगानी, आर्यन बत्रा, खुश भलाला, प्रणव चेट्टीपलायम, आर्य गर्ग, सिद्दार्थ कप्पा, भाव्या मेहता, आरिन नाडकर्णी, मानव नायक, पार्थ पटेल, ऋषि रमेश (कप्तान), उत्कर्ष श्रीवास्तव, अतींद्र सुब्रमण्यम, आर्यमन सूरी. रिजर्व- अर्जुन महेश, अंश राय, आर्यन सतीश।












Click it and Unblock the Notifications