यशस्वी जायसवाल ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग, सिराज ने लगाई छलांग और पाकिस्तान का दबदबा

ICC Test Rankings: ताजा आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान और भारत के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। वहीँ भारत से वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खिलाड़ी धाकड़ प्रदर्शन करने में सफल रहे।

पाक खिलाड़ी सउद शकील 15वें स्थान पर आ गए हैं। उनको 12 स्थानों का फायदा हुआ है। उनके अलावा आगा सलमान ने 17 स्थानों की छलांग के साथ 58वां स्थान हासिल किया है। नसीम शाह 44वें और अबरार 45वें स्थान पर हैं। दोनों गेंदबाजों का श्रीलंका में बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

siraj and jaiswal

भारतीय टीम से वेस्टइंडीज के खिलाफ सिराज ने दूसरे टेस्ट में धाकड़ प्रदर्शन किया। वह 5 विकेट हॉल लेने में सफल रहे थे। सिराज की रैंकिंग 33 है और बैटिंग में यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बेहतरीन बैटिंग की थी। जायसवाल की रैंकिंग 63 है जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर केन विलियमसन हैं। उनके बाद मार्नस लाबुशेन हैं। उन्होंने पिछले टेस्ट मैच में बेहतरीन बैटिंग की थी। हालंकि बारिश के कारण मैच ड्रॉ हो गया था। जो रूट नम्बर तीन और ट्रेविस हेड नम्बर चार पर हैं। बाबर आज़म पांचवें स्थान पर हैं। टॉप दस में भारत से रोहित शर्मा 10वें नम्बर पर हैं।

भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की लिस्ट में नम्बर एक पर हैं। रबाडा दो और कमिंस नम्बर तीन पर है। जडेजा इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। जडेजा को एक पायदान का फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ़ स्पिनर नाथन लायन इस लिस्ट में नम्बर 10 पर हैं।

ऑल राउंडरों की रैंकिंग में जडेजा ने पहला स्थान बरकरार रखा है। उनके बाद अश्विन का नाम आता है। वह नम्बर दो पर हैं। पांचवें स्थान पर अक्षर पटेल हैं। नम्बर तीन पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं और चौथे स्थान पर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+