ICC Test Rankings: कोहली और रोहित टॉप-10 में बरकरार, लंबे कद के बॉलर ने मारी लंबी छलांग
नई दिल्ली: आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग अपडेट की है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान कब्जा लिया है। बुधवार को अपडेट हुई इस बल्लेबाजी रैंकिंग में एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला भी शामिल है। यहां पर टॉप 3 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं क्योंकि मार्नस लाबुशेन इस रैंकिंग में टॉप के बल्लेबाज बने हुए हैं जबकि अंग्रेज कप्तान जो रूट दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

स्टीव स्मिथ ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में नाजुक मौके पर 67 रनों की पारी खेली थी जबकि लाबुशेन ने 28 और 29 रनों की पारियां खेली थी और जो रूट काफी विफल रहे थे जिन्होंने 0 और 24 रन ही चौथे टेस्ट मैच में बनाए थे लेकिन उनकी पिछले टेस्ट मैचों में फॉर्म गजब की रही है जिसके चलते ही वे दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
यह भी पढ़िए- IPL में फिर खेलता दिख सकता है ऑस्ट्रेलिया का ये तूफानी गेंदबाज, मेगा नीलामी में दे सकता है नाम
इसी बीच भारत के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना नौवां स्थान बरकरार रखा हुआ है जबकि वे जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने से चूक गए थे। भारतीय कप्तान ने उसके बाद केपटाउन में वापसी करते हुए पहली पारी में 79 रनों का योगदान देकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।
रोहित शर्मा इन तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और उन्होंने अपना पांचवा स्थान बरकरार रखा हुआ है। दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने जोहांसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में 96 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी और वह भी टॉप-टेन में आ चुके हैं और उनको चार स्थानों का फायदा हुआ है।
आईसीसी ने गेंदबाजों की रैंकिंग भी अपडेट की है जिसमें काइल जैमिसन 8 स्थान की छलांग लगा चुके हैं जबकि कैगिसो रबाडा भी 6 विकेट लेने के बाद पांचवें स्थान पर आ चुके हैं। गेंदबाजों में पैटकमिंस ने टॉप स्थान बरकरार रखा है जबकि रविचंद्रन अश्विन को दूसरा स्थान मिला हुआ है। जैमिसन भी लंबी छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल कर चुके हैं।
हम सिडनी टेस्ट को उस्मान ख्वाजा की बल्लेबाजी के लिए याद करते हैं जिन्होंने ढाई साल बाद टेस्ट मैच में वापसी करने के बाद लगातार पारियों में शतक लगाया था। उन्होंने पहली पारी में 137 और दूसरी में नाबाद 101 रन बनाए थे और वह टेस्ट रैंकिंग में 26वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।
वहीं न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सीरीज की बात करें तो लिटन दास ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जिसके चलते वे 17 स्थानों की छलांग लगाकर 15वें स्पॉट पर आ चुके हैं जबकि बेहतरीन बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे 18 स्थानों की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर हैं। इबादत हुसैन ने गेंदबाजी में प्रभावित किया था और वह 17 स्थान छलांक लगाकर 88वें स्पॉट पर है।












Click it and Unblock the Notifications