ICC Test Rankings: WTC फाइनल से पहले 'नंबर 1 टेस्ट टीम' भारत ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की 15 महीने की बादशाहत
7 जून से होने वाला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप मुकाबला होने से पहले आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा है एंड कंपनी को पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिा के खिलाफ एक बड़ा बूस्ट मिला है।

ICC Test Rankings: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) होने में अभी 1 महीने से ज्यादा का समय बाकी है लेकिन भारतीय टीम ने आज यानी 2 मई को ऑस्ट्रेलिया की टीम को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान बना लिया है।
WTC Final से पहले बड़ा बूस्ट- आईसीसी की लेटेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सिंहासन से हटाते हुए डब्ल्यूटीपी फाइनल से पहले बड़ा बूस्ट हासिल किया है। टीम इंडिया ने मार्च में दोनों देशों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी।
15 महीने की बादशाहत का अंत- इसके साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले कंगारुओं का 15 महीने से चला आ रहा राज भी खत्म कर दिया। दोनों टीमें 7 जून को इंग्लैंड के ओवल में आमने-सामने होंगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले टेस्ट क्रिकेट में एशेज सरीखे माने जाते हैं। ये रेड बॉल क्रिकेट की टॉप क्वालिटी प्रतियोगिताओं में शामिल है और वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला अपने लिए इससे बेहतर टीमों को नहीं मांग सकता था।
क्या है रैंकिंग का पैमाना- एनुअल अपडेट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 122 रेटिंग पॉइंट पर थी जबकि भारतीय टीम के 119 अंक थे। इस रैकिंग में उन सभी सीरीज को कंसीडर किया गया है जो मई 2020 के बाद हुई है। इसमें मई 2022 से पहले होने वाली सीरीज को 50% और उसके बाद होने वाली श्रृंखलाओं को 100% का वेटेज दिया गया है।
इसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम द्वारा 2019-20 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर जीते गए मुकाबले सेलेक्ट नहीं हुए हैं और 2021-22 में इंग्लैंड को 4-0 से दी गई मात में भी आधा वेटेज ही मिला है। इसके चलते कंगारुओं के पॉइंट 121 से 116 ही हो गए हैं।
जबकि भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019-20 मिली हार काउंट नहीं हो रही है इसके चलते टीम इंडिया को 119 से 121 अंकों का बूस्ट मिल गया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम पेट कमिंस की अगुवाई में 2022 जनवरी में घरेलू एशेज सीरीज सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से मात देकर आई थी। एक कप्तान के तौर पर पेट कमिंस का कद तक काफी ऊंचा हुआ था। इससे एक महीना पहले भारतीय टीम ने खुद को रैंकिंग में टॉप पर बना रखा था लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से मिली हार के बाद उनको अपना स्थान गंवाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications