भारतीय तिकड़ी ने किया धमाल, जडेजा, अश्विन और अक्षर पटेल ने ICC रैंकिंग में बनाई टॉप 5 में जगह

आईसीसी ने खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है, भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें धमाल मचाया और टॉप पांच ऑल राउंडर में तीन नाम शामिल हैं।

Indian Players

ICC Test Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कुछ खिलाड़ियों को लाभ हुआ है और कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जो नुकसान में रहे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट बॉडी ने खिलाड़ियों की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। भारतीय खिलाड़ियों को इसमें फायदा हुआ है। बल्लेबाजों की रैंकिंग से ज्यादा दिलचस्प गेंदबाजों और ऑल राउंडरों की रैंकिंग देखने को मिली है। बल्लेबाजों में ऋषभ पंत नंबर 6 पर है और रोहित शर्मा सातवें स्थान पर है। गेंदबाजों की रैकिंग में अश्विन को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह नंबर दो पर आ गए हैं। बुमराह नंबर पांच पर बने हुए हैं। उनके अलावा जडेजा गेंदबाजों की रैंकिंग में नौवें नम्बर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो टेस्ट में भारत की तरफ से 3 स्पिन ऑलराउंडर खेलते हुए दिखे थे और इन तीनों की दिलचस्प रैंकिंग सामने आई है।

रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा

रविंद्र जडेजा ने नागपुर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हिला कर रख दिया था। गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने की वजह से वह नागपुर के बाद दिल्ली टेस्ट में भी प्लेयर ऑफ मैच चुने गए थे। टेस्ट ऑल राउंडर रैंकिंग जडेजा 460 अंकों के साथ नंबर एक पर हैं।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन

टेस्ट ऑल राउंडर रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन का दूसरा स्थान है। अश्विन की रैंकिंग में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। नागपुर और दिल्ली टेस्ट में अश्विन ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। 376 अंकों के साथ रविचंद्रन अश्विन नंबर दो पर बने हुए हैं। टॉप दो स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया हुआ है।

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल

इस लिस्ट में नया नाम अक्षर पटेल का जुड़ गया है। अक्षर पटेल ने दो स्थानों की छलांग लगाई है और अब वह पांचवें नंबर पर आ गए हैं। दिल्ली टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और इससे पहले नागपुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। पटेल 283 अंकों के साथ पांचवें नम्बर पर हैं। इस तरह टीम इंडिया की तिकड़ी टॉप पांच में शामिल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+