ICC T20I Rankings: भारत नंबर 1 पर बरकरार, हांगकांग और USA को बड़ा फायदा, ब्राजील, मैक्सिको गायब
ICC T20I Rankings in Hindi: आईसीसी ने अपनी एनुअल T20 रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें 84 टीमें शामिल है। यहां ऐसे देश शामिल है जिन्होंने पिछले 3 सालों में कम से कम 6 T20 मैच खेले हैं।

ICC T20I Rankings annual updtes: आईसीसी T20 एनुअल रैंकिंग अपडेट में टीम इंडिया ने अपनी बढ़त को जारी रखा है और मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम के साथ अपना गैप और ज्यादा बढ़ा दिया है। इस रैंकिंग में भारत को 2 पॉइंट और मिले हैं जिससे उनके 267 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड 259 रेटिंग पॉइंट पर है।
टीम इंडिया का जलवा कायम-
भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2021 में कमतर परफॉर्मेंस दी थी लेकिन 2022 में उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंचे। सच ये है कि मई 2020 के बाद से मैन इन ब्लू अच्छी 20 टीम फॉर्म में है और इस दौरान 13 सीरीज में जीत हासिल कर चुके हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज ड्रा रही थी।
T20 रैंकिंग में मई 2020 के बाद सभी मुकाबलों को लिया गया है। इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है और उनको नंबर 5 से नंबर 3 तक आने में 2 स्पॉट का फायदा हुआ है। अब उनका इंग्लैंड के साथ कांटे की टक्कर का मुकाबला है क्योंकि दोनों टीमों के बीच केवल 3 अंकों का ही फासला है। टॉप फाइव में बाकी टीमें पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका है।
आईसीसी टी20 रैंकिंग सबसे बड़े गेनर और लूजर-
आईसीसी T20 T20 इंटरनेशनल रैंकिंग के सबसे बड़े गेनर और लूजर की बात करें तो हांगकांग और यूएसए जैसी टीमों ने 3 स्पॉट की छलांग लगाई है जो एनुअल रैंकिंग अपडेट में बड़ी जंप है। हांगकांग 21वें स्थान से 18वें स्थान पर आ गई है जबकि यूएसए की टीम नंबर 22 पर है।
सबसे ज्यादा गिरावट ओमान और पीएनजी की टीमों में आई है। दोनों ही टीमों को दो स्पॉट का नुकसान हुआ है जिसमें ओमान 20वें और पीएनजी तीसरे स्थान पर है। सिंगापुर की टीम 36वें स्थान पर पहुंच चुकी है और उनको 6 स्थान का नुकसान हुआ है।
इस रैंकिंग में उन टीमों को शामिल किया गया है जो पिछले 3 सालों में कम से कम 6 T20 मैच खेल चुकी है और ऐसी 84 टीम रैंकिंग में जुड़ गई है।
ये छह देश हुए गायब-
दुर्भाग्य से छह देश ऐसे हैं जो रैकिंग में आने के नियमों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं और वे हैं- तुर्की, ब्राजील, चिली, ईरान, मेक्सिको और पेरू। इनमें से बाद के 5 देशों ने मई 2020 के बाद कोई T20 मैच खेला ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications