T20I Ranking में ऑलराउंडर, बल्लेबाज के तौर पर हार्दिक की ऊंची छलांग, सूर्यकुमार ने बाबर को पछाड़ा
नई दिल्ली, 21 सितंबर: भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद से जबरदस्त परफॉर्मेंस जारी रखी है। उन्होंने ताजा मुकाबले में 30 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेली और अब वे आईसीसी के T20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर की लिस्ट में टॉप 5 पर पहुंच गए हैं। हार्दिक ने मोहाली में जो प्रदर्शन किया था उसके चलते भारत 20 ओवर में 208 रन बनाने में कामयाब रहा था।
Recommended Video

हार्दिक पांड्या की ऊंची उड़ान
हार्दिक के 180 रेटिंग प्वाइंट हैं। ऑलराउंरों में शाकिब अल हसन 248 रैटिंग के साथ टॉप पर हैं। नंबर दो पर मोहम्मद नबी हैं। मोइन अली तीन और वानिंदु हसरंगा चार पर हैं। टॉप टेन में भारत का बाकी कोई टी20 ऑलराउंडर मौजूद नहीं है।
इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या ने एक बल्लेबाज के तौर पर भी जबरदस्त उछाल हासिल की है। उनकी अब 446 रेटिंग हो चुकी है जिसके चलते उन्होंने 23 स्थानों की छलांग लगाते हुए ओवरऑल बल्लेबाजों की लिस्ट में 65वां स्थान बनाया है। इसमें आने वाले दिनों में और भी उछाल मिलने की पूरी उम्मीद रहेगी।

सूर्यकुमार यादव भी छाए
वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी 46 रनों की पारी खेली थी जो 25 गेंदों पर आई थी और उनकी भी अच्छी फॉर्म जारी है। इसके चलते सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की लिस्ट में 1 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।
अब यादव के 780 अंक हो चुके हैं और वह नंबर एक पर मौजूद मोहम्मद रिजवान के करीब आ गए हैं। यादव ने बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। सूर्यकुमार यादव ने बाबर आजम को चौथे स्थान पर धकेल दिया है जो 771 रेटिंग पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं।

मोहम्मद रिजवान T20 के नंबर एक बल्लेबाज
मोहम्मद रिजवान T20 के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं और उन्होंने 825 अंक हैं। मोहम्मद रिजवान ने भी पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में अर्धशतक लगाया था। उनकी अच्छे फॉर्म लगातार जारी है।
नंबर दो पर दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्क्रम है जिनके 792 रेटिंग पॉइंट है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच 715 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।

भुवनेश्वर को लगा झटका
गेंदबाजी में बात करें तो जोश हेजलवुड लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर 785 रेटिंग प्वाइंट हासिल करते हुए नंबर एक पर बरकरार हैं। नंबर दो पर तबरेज शम्सी हैं और उसके बाद आदिल रशीद व राशिद खान का नंबर आता है यहां तक की टॉप फाइव में एडम जांपा का नाम भी है। इसी से पता चलता है कि स्पिनरों का यहां पर कितना जलवा कायम है। टॉप टेन में भारत के अकेले बॉलर भुवनेश्वर कुमार हैं जिनको दो स्थानों का नुकसान हुआ है और उनके 673 रेटिंग पॉइंट हैं। वह नौवें स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications