ICC T20 World Cup: मोहम्मद शमी ने किया जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस, सिराज और शार्दुल होंगे बैकअप

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को रिप्लेस कर दिया है। शमी हाल में ही ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरकर स्क्वॉड का हिस्सा बने हैं और उनके साथ मोहम्मद सिराज व शार्दुल ठाकुर भी गए थे। हालांकि ये पहले से माना जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट शमी के अनुभव को देखते हुए बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनको वरीयता देगा।

Mohammed Shami replaces Jasprit Bumrah

वैसे शमी के लिए यह भी आसान यात्रा नहीं रही है क्योंकि वे भारत की ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से ठीक पहले कोविड के शिकार हो गए थे जिसके बाद वे एक भी मैच नहीं खेल पाए। उन्होंने रिकवरी में कई दिन बिताए और अब सीधे उनकी टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री हो रही है।

इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी है कि ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर चुना है। शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और आने वाले वार्म अप मैचों से पहले ब्रिस्बेन में स्क्वॉड को ज्वाइन कर लेंगे।

आगे बताया गया कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को बैक अप के तौर पर चुना गया है और वे लोग जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले हैं। मोहम्मद सिराज ने हाल में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बहुत जबरदस्त गेंदबाजी की थी और उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी दिया गया था जिसके बाद वसीम जाफर जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने उनको शमी की जगह पर बुमराह का ज्यादा उचित रिप्लेसमेंट बताया था।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया ने दो गैर आधिकारिक वार्मअप मुकाबले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल लिए हैं। एक में उनको जीत मिली और दूसरे में हार। अब भारत को दो आधिकारिक वार्म अप मैच खेलने हैं जो 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे।

ICC T20 World Cup Team India Squad-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+