Samoa: न्यूजीलैंड के लिए नहीं! सालों बाद रॉस टेलर फिर थामेंगे बल्ला, इस बार कहानी है चौंकाने वाली
T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर! न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने संन्यास के कुछ साल बाद फिर से मैदान पर उतरने का ऐलान कर दिया है। अचानक लिया गया ये फैसला फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। टेलर ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी, टेलर की ये वापसी न्यूजीलैंड के लिए नहीं है। ऐसे में फैंस के जहन में सवाल होगा कि वह आखिर किस टीम के लिए खेलते नजर आएंगे?
रॉस टेलर आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप एशिया-ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर में समोआ का प्रतिनिधित्व करने के लिए वापसी कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए समोआ के क्वालीफिकेशन की राह का फाइनल स्टेज है।

T20 World Cup 2026: वापसी को लेकर टेलर ने क्या कहा?
टेलर ने कहा, 'यह आधिकारिक है- मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मैं नीली जर्सी पहनकर क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा। यह मेरे पसंदीदा खेल में वापसी से कहीं बढ़कर है- अपनी विरासत, संस्कृति, गांवों और परिवार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।'
टेलर की मां का मूल देश समोआ है। जोकि समोआई वंश की हैं। अप्रैल 2022 में न्यूजीलैंड के लिए अपने आखिरी मैच के बाद से तीन साल का अंतराल पूरा करने के बाद, टेलर अब दूसरी अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए खेल सकते हैं।समोआ अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ओमान से करेगा। वे अपने दो ग्रुप मैचों में ओमान और पापुआ न्यू गिनी से भिड़ेंगे।
रॉस टेलर का अंतरराष्ट्रीय करियर
न्यूजीलैंड के लिए अब 41 वर्षीय टेलर ने 450 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और सभी फॉर्मेट (टेस्ट- 7683, वनडे- 8607, टी20- 1909) में 18,199 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। वह जून 2021 में पहली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम का भी हिस्सा थे।
'समोआ के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक'
टेलर ने कहा कि, हां, मैं उत्साहित हूं। कुछ महीनों से इस पर विचार चल रहा था, लेकिन जाहिर है कि टीम की घोषणा आज ही हुई है, इसलिए मुझे अपनी मां के जन्मस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए इसे रोमांचक बनाना था,' 'मैंने हमेशा सोचा था कि यह कोचिंग और अन्य क्षेत्रों में ज़्यादा होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं खेलूंगा, लेकिन जैसे ही मौका मिला, हां, मैं वहां जाने और समोआ के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं।'
फॉर्म को लेकर क्या बोले टेलर?
टेलर का यह भी मानना है कि 2022 में न्यूजीलैंड से संन्यास लेने के बाद से उन्होंने ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए उन्हें तेज़ी से लय हासिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, 'हां, जाहिर है मैंने पहले जितना क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए यह सिस्टम के लिए थोड़ा झटका होगा।'
उन्होंने बताया कि, 'मैंने कुछ टूर्नामेंट खेले हैं, इसलिए ऐसा नहीं है कि मैं तीन या चार साल बिना खेले रहूं। लेकिन, हां, मुझे जितनी जल्दी हो सके लय हासिल करने की जरूरत है। लेकिन यह एक और चीज थी जो कर पाना अच्छा था, एक-दो महीने ट्रेनिंग करना, बस यह देखने के लिए कि शरीर कैसी प्रतिक्रिया देता है और उम्मीद है कि 41 साल की उम्र में यह पहले जैसा नहीं होगा'












Click it and Unblock the Notifications