ICC T20 World Cup 2026: मुंबई के इस आलीशान होटल में रुकेंगे खिलाड़ी, किराया और लग्जरी है दमदार
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहला मुकाबला भारत और यूएसए के बीच मुंबई में खेला जाएगा। मुंबई में सभी टीम के खिलाड़ियों को मैरियट इंटरनेशनल (Marriott International Marriott Bonvoy) में ठहराया जाएगा। आईसीसी और होटल ग्रुप के बीच 2029 तक के लिए ग्लोबल करार हुआ है।
इसके तहत मैरियट को सभी प्रमुख ICC टूर्नामेंट्स के लिए 'ऑफिशियल अकोमोडेशन पार्टनर' बनाया गया है। इस समझौते से खिलाड़ियों, टीम स्टाफ और क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड क्लास ठहरने की सुविधाएं मिलेंगी। यह होटल अल्ट्रा लग्जरी सुविधाओं से लैस है और इसमें कई शानदार सुविधाएं हैं।

Marriott International होटल में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
- होटल में सुरक्षा और खिलाड़ियों की निजता का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से लेकर चप्पे-चप्पे पर सेंसर और सुरक्षा अलर्ट है।
- यही वजह है कि आईसीसी ने खिलाड़ियों को ठहराने के लिए मैरियट ग्रुप से करार किया है।
- इस होटल का किराया सुविधाओं और लग्जरी की वजह से काफी ज्यादा है।
ICC T20 World Cup 2026: शानदार होटल का किराया भी होश उड़ाने वाला
मुंबई और नवी मुंबई जैसे प्रमुख मेजबान शहरों में टूर्नामेंट के दौरान होटलों की मांग काफी बढ़ने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक Navi Mumbai Marriott Hotel में सामान्य दिनों में कमरों का किराया ₹12,000 से ₹14,500 प्रति रात (टैक्स अतिरिक्त) के बीच रहता है। लेकिन फरवरी 2026 में वर्ल्ड कप के समय यह औसत दर बढ़कर ₹16,000 प्रति रात तक पहुंच सकता है।
Marriott International की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
ICC ने मैरियट को चुनने के पीछे कई अहम कारण बताए हैं-
ग्लोबल डील: यह समझौता केवल T20 वर्ल्ड कप 2026 तक सीमित नहीं है, बल्कि 2029 तक होने वाले सभी ICC इवेंट्स पर लागू होगा।
विशाल नेटवर्क: मैरियट के पास दुनिया भर में सबसे बड़ा होटल पोर्टफोलियो और 26 करोड़ से अधिक Marriott Bonvoy मेंबर हैं, जिससे लाखों क्रिकेट फैंस को भरोसेमंद ठहरने का विकल्प मिलेगा।
फैन एक्सपीरियंस: Marriott Bonvoy Moments के तहत प्रशंसकों को खास अनुभव मिलेंगे-खिलाड़ियों से मुलाकात, मैच टिकट, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए विशेष ऑफर और गोल्डन टिकट के जरिए फाइनल का वीआईपी अनुभव।
टीमों के लिए हाई-एंड सुविधाएं: अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए बायो-बबल व्यवस्था, आधुनिक जिम, रिकवरी सेंटर, स्पेशल डाइट किचन और सुरक्षा मानकों के अनुरूप 5-स्टार सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
क्रिकेट टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस साझेदारी से भारत में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई गति मिलेगी। विदेशी फैंस के लिए भरोसेमंद ठहरने की सुविधा बढ़ेगी और मेजबान शहरों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 न सिर्फ क्रिकेट का महाकुंभ होगा, बल्कि होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए भी बड़ा अवसर साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications