T20 World Cup 2026: दिल्ली वालों की निकल पड़ी, महज 250 में देखें वर्ल्ड कप मैच, यहां से बुक करें टिकट
ICC T20 World Cup 2026 Tickets: ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच आज देश की राजधानी में दस्तक दे रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज, 10 फरवरी को न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होना है, और अगर आप इसे स्टेडियम में लाइव देखना चाहते हैं, तो अच्छा मौका है।
ICC T20 World Cup 2026 Tickets: कितने का मिलेगा टिकट
स्टेडियम के स्टैंड्स में फैंस के लिए जगह खाली है। ताजा जानकारी के अनुसार, अब केवल तीन मुख्य श्रेणियों के टिकट ही बचे हैं। सबसे किफायती टिकट ₹250 का है, जिसकी मांग सबसे ज्यादा है। इसके अलावा मध्यम श्रेणी में ₹400 के टिकट उपलब्ध हैं।

जो प्रशंसक थोड़ा बेहतर व्यू चाहते हैं, उनके लिए ₹1,000 वाली कैटेगरी में भी कुछ सीटें बची हुई हैं। सबसे सस्ता टिकट 250 रुपये का है और दर्शकों को इसका फायदा उठाना चाहिए।
इतनी कम रकम में न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटरों को लाइव खेलते हुए देखने का मौका है। मुकाबला शुरू होने के बाद भी टिकट खरीदकर जाया जा सकता है। ये तीनों ही श्रेणियां जल्दी भरने के मोड में हैं, यानी किसी भी वक्त सोल्ड आउट हो सकती हैं। अन्य सभी रेंज के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
ICC T20 World Cup 2026 Tickets: कहां और कैसे खरीदें
टिकट खरीदने के लिए बुकमाय शो पर जाकर शहर और मैच सलेक्ट करना होगा। इसके बाद पेमेंट करने से आपका टिकट बुक हो जाएगा। टिकट का QR कोड स्टेडियम में एंट्री के समय दिखाना पड़ेगा।
मैच का समीकरण
न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है, वहीं यूएई की टीम दिल्ली की पिच पर बड़ा धमाका करने की कोशिश करेगी। दोपहर का मैच होने के कारण पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।
जाने से पहले ध्यान दें
आज का मैच दोपहर 3 बजे है, इसलिए स्टेडियम में प्रवेश के लिए समय से निकलना बेहतर होगा। सुरक्षा कारणों से बैग, सिक्के और पावर बैंक जैसी चीजें अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अपनी डिजिटल टिकट और आईडी साथ रखना न भूलें।












Click it and Unblock the Notifications