संजू की ICC रैंकिंग में 25 स्थानों का उछाल, अभिषेक की कुर्सी छीनेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, औंधे मुंह गिरे सूर्या

ICC T20 Rankings: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय सितारों ने वह गदर मचाया है कि पूरी दुनिया के क्रिकेट गलियारों में खलबली मच गई है। इस बार की रैंकिंग में सबसे बड़ा धमाका केरल के धुरंधर बल्लेबाज संजू सैमसन ने किया है। सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर सीधे 25 पायदानों की महाछलांग लगाई है।

वह दुनिया के टॉप 40 बल्लेबाजों में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्हें यह बम्पर इनाम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई उनकी ऐतिहासिक नाबाद 97 रनों की पारी के लिए मिला है। हालांकि संजू अपने शतक से महज 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी इस पारी ने रैंकिंग के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।

icc t20 rankings

फिसल गए सूर्यकुमार यादव

​रैंकिंग में सिर्फ संजू ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के अन्य युवा शेरों का भी बोलबाला है। ईशान किशन ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक पायदान की बढ़त हासिल की है और अब वह दुनिया के चौथे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, तिलक वर्मा ने भी अपना जलवा दिखाया है और एक स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। लेकिन भारतीय फैंस के लिए एक हैरान करने वाली खबर यह है कि टी20 के बेताज बादशाह सूर्यकुमार यादव एक स्थान नीचे गिरकर सातवें नंबर पर खिसक गए हैं।

टॉप 10 टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग (ICC T20 Rankings)

क्र. टीम खिलाड़ी रेटिंग पॉइंट्स
1 भारत अभिषेक शर्मा 874
2 पाकिस्तान साहिबज़ादा फरहान 848
3 इंग्लैंड फिल सॉल्ट 803
4 भारत ईशान किशन 783
5 श्रीलंका पाथुम निसांका 766
6 भारत तिलक वर्मा 749
7 भारत सूर्यकुमार यादव 739
8 दक्षिण अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 737
9 इंग्लैंड जोस बटलर 716
10 न्यूजीलैंड टिम सिफर्ट 712

नंबर एक के लिए जोरदार जंग

​सबसे रोमांचक जंग तो नंबर 1 की गद्दी के लिए छिड़ी हुई है। भारतीय युवा सनसनी अभिषेक शर्मा फिलहाल दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन उनकी सल्तनत अब खतरे में है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रनों का ऐसा अंबार लगाया है कि वह अभिषेक के ठीक पीछे दूसरे स्थान पर आकर खड़े हो गए हैं।

फरहान और अभिषेक के बीच अंकों का फासला इतना कम रह गया है कि अब अभिषेक की नंबर 1 की कुर्सी कभी भी छिन सकती है। आने वाले मैच यह तय करेंगे कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज का ताज अभिषेक के पास रहेगा या फरहान उसे छीन ले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+