श्रीलंका क्रिकेट टीम को ICC ने किया सस्पेंड, अब किसी भी इवेंट में नहीं खेल पाएगी, जानें पूरा मामला

ICC Suspended Sri Lanka Cricket: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में चल रहे सरकारी दखल के चलते आईसीसी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। इसकी वजह से श्रीलंका क्रिकेट टीम अब आईसीसी इवेंट्स में भाग नहीं ले पाएगी। आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता रद्द कर दी है।

पिछले कुछ दिनों से श्रीलंका क्रिकेट में काफी उठापटक चल रही है। खेल मंत्रालय ने बोर्ड को बर्खास्त कर अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति की है। इसके बाद आईसीसी ने अपनी कार्रवाई में श्रीलंका क्रिकेट टीम को सस्पेंड कर दिया। अब श्रीलंका की टीम बैन हटने तक आईसीसी के किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी।

sri lanka team

श्रीलंकाई सरकार के खेल मंत्री ने हाल ही में पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अगुवाई में एक समिति का गठन किया था। रणतुंगा को अंतरिम अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। इसके बाद लग रहा था कि आईसीसी भी बोर्ड की मेम्बरशिप रद्द कर सकती है।

श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सात सदस्यों की एक समिति बनाई है। इसमें कुछ पूर्व जजों को भी शामिल किया गया है। तीन जज और दो महिलाओं सहित सात लोग इस समिति में है। अर्जुन रणतुंगा बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष हैं। यह स खेल मंत्रालय के दखल से हुआ है।

आईसीसी से सम्बन्ध रखने वाले क्रिकेट बोर्ड में सरकारी या राजनीतिक दखल नहीं होना चाहिए, यह शर्तों के तहत आता है। इस वजह से श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित किया गया है। इससे पहले भी इस तरह के निलंबन हुए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को भी सस्पेंड किया गया था।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ऊपर सरकार का हस्तक्षेप भारत से हार के बाद बढ़ा। वहां के नागरिकों ने बोर्ड अध्यक्ष का घर घेर लिया था और आन्दोलन भी किया गया। भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंका को 302 रनों से हार मिली थी। इसके बाद मामला गर्म हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+