BCCI को आईसीसी ने दिया बड़ा झटका, अगले 3 WTC फाइनल के लिए वेन्यू घोषित, नहीं मिला एक भी मैच
WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीन सीजन खेले जा चुके हैं और चौथा सीजन चल रहा है। अब तक हुए तीन सीजन के फाइनल मुकाबले इंग्लैंड में खेले गए थे। मांग उठी थी कि भारत को भी फाइनल मिलना चाहिए, वेन्यू में बदलाव किया जाना चाहिए, एक ही देश को बार-बार फाइनल नहीं मिलना चाहिए।
आईसीसी ने इस मामले को लेकर सिंगापूर में हुई बैठक में अहम फैसला लेते हुए आगामी तीन WTC फाइनल के लिए वेन्यू का निर्धारण कर दिया। जय शाह की अध्यक्षता में यह मीटिंग हुई थी और भारत को काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अगले तीन सीजन में एक भी फाइनल मुकाबला नहीं मिला है। आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। साल 2027 में चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसके बाद साल 2028 में भी फाइनल होगा और 2031 में भी फाइनल मुकाबला होना है।
WTC Final कब-कब हुए?
आगामी तीनों फाइनल मुकाबले इंग्लैंड में ही खेले जाएंगे। अन्य किसी देश को फाइनल मैच आयोजित करने का मौका नहीं मिलेगा। इंग्लैंड को फाइनल के लिए वेन्यू बनाने का भी कारण है लेकिन आईसीसी ने ऐसा कुछ नहीं बताया है। सबसे पहले साल 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथेम्पटन में खेला गया था, कीवी टीम ने जीत दर्ज करते हुए टाइटल अपने नाम किया था।
दूसरी बार फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2023 में हुआ था, यह मैच ओवल में खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। इस साल लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में पराजित करते हुए टाइटल जीत लिया था।
WTC Final इंग्लैंड में क्यों?
इंग्लैंड में फाइनल आयोजित कराने का मुख्य कारण मौसम है। ऑस्ट्रेलिया और भारत में गर्मी की वजह से मुकाबला नहीं होता। तीन बड़े देशों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड है। इंग्लैंड में सर्दियों में बाद यह क्रिकेट का सीजन होता है। यही कारण है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड पहली पसंद है और मेजबानी उसे मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications