सर्बिया के गेंदबाज ने विकेट लेने के बाद ऐसे मनाया जश्न, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप, ICC ने शेयर किया Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गेंदबाज विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मना रहा है।
नई दिल्ली, 23 जुलाई: पूरी दुनिया के लोकप्रिय खेलों में से एक क्रिकेट के करोड़ फैंस हैं। यही कारण है कि इस खेल को लोग देखना और इसके बारे में जानना पसंद करते हैं। क्रिकेट के मैदान से आए दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में या तो कोई बल्लेबाज अजीबोगरीब तरीके से आउट होता है या फिर कोई गेंदबाज अनोखे एक्शन से बॉलिंग करता नजर आता है।

लेकिन आजकल एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गेंदबाज विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मना रहा है। आईसीसी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सर्बिया के गेंदबाज अयो मेने-एजेगी विकेट लेने के बाद अजीबोगरीब तरीके से जश्न मना रहे हैं। गेंदबाज के सेलिब्रेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 13 जुलाई को खेले गए एक मुकाबले का है। यह मैच सर्बिया और आइल ऑफ मैन के बीच खेला गया था। यह मैच आईसीसी के टी20 उप-क्षेत्रीय यूरोपीय क्वालीफायर टूर्नामेंट में हो रहा था। इस टूर्नामेंट में वह देश हिस्सा लेते हैं जहां क्रिकेट का धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है।
4 विकेट झटके
बता दें कि इंटरनेशनल लेवल पर मेने-एजेगी ने नाइजीरिया और सर्बिया दोनों का प्रतिनिधित्व किया है। आइल ऑफ मैन के खिलाफ मैच के दौरान हर बार विकेट चटकाने के बाद वह मैदान पर लेटकर जश्न मना रहे हैं। इस मैच में उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। हर बार वह ऐसे ही खास अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। मेने-एजेगी के चार विकेट लेने के बाद भी सर्बिया इस मैच को नहीं जीत सका।












Click it and Unblock the Notifications