भारत-पाक टी20 सीरीज को लेकर रमीज राजा ने खूब पाया प्रचार, पर अभी ICC ने नहीं की कोई बात
नई दिल्लीः रमीज रजा हाल में ही बहुत अच्छा विचार लेकर क्रिकेट फैंस के सामने आए थे। उन्होंने ऐसी चार टीमों को चुना जो इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी ताकत रही हैं और जिनके पास इस खेल को सफल बनाने वाले जुनूनी फैंस भी मौजूद हैं। इन टीमों की आपस में ऐतिहासिक प्रतिद्वंदता भी है। रमीज रजा ने भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, और इंग्लैंड के बीच चार देशों की टी20 सीरीज कराने का सुझाव देते हुए कहा था कि वह आईसीसी में ऐसा एक प्रस्ताव देंगे।

इन सब पर ICC प्रमुख ज्योफ एलार्डिस ने कहा है कि उन्हें अभी तक PCB अध्यक्ष से कोई विचार नहीं मिला है। दूसरी ओर रमीज की बात ने सोशल नेटवर्क में बहुत चर्चा पैदा कर दी है क्योंकि श्रृंखला के माध्यम से भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता को बहाल किया जा सकता है।
रजा इस उम्मीद में है कि चारों देशों के आपस में खेलने से बहुत अच्छा खेल बिजनेस होगा और आईसीसी को बढ़िया मुनाफा मिलेगा जिसका प्रतिशत चारों देशों में बांट दिया जाएगा। टी20 विश्व कप 2021 में भारत-अकिस्तान के खेल में दर्शकों की संख्या के लिए कई रिकॉर्ड टूटे थे और दोनों की प्रतिद्वंद्विता को फिर से देखकर प्रशंसक बहुत खुश होंगे। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने पीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद अब तक अपने फैसले से काफी दिल जीत लिया था।
आईसीसी प्रमुख ज्योफ एलार्डिस से गुरुवार को चार टीमों की नई टी20 सीरीज के विचार पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया। ज्योफ ने कहा कि उनके पास अभी तक राजा से विचार प्रक्रिया के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं आया है।
एलार्डिस ने गुरुवार को चुनिंदा मीडिया के साथ एक आभासी बातचीत के दौरान कहा, "हमने किसी भी विचार के बारे में रमीज राजा के साथ कोई बातचीत नहीं की है। जब तक हमें इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिलती कि वह क्या सोच रहे हैं, इस पर टिप्पणी करना मुश्किल है। "
पाकिस्तान जब टी 20 विश्व कप 2021 में भारत से आखिरी बार मिला था, तब उसने मेन इन ब्लू के खिलाफ पहली जीत दर्ज की थी। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल तक टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था, जहां उन्हें अंतिम चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बाहर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications