ICC vs PCB: आईसीसी ने दिखाया पाकिस्तान को आईना! सभी मांगें खारिज? कहा- खेलो या बाहर हो जाओ
ICC vs PCB, T20 WC26: 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर अनिश्चितता के बादल और गहरे हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा रखी गई उन सभी शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनके बदले पाकिस्तान बहिष्कार खत्म करने को तैयार था। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि पीसीबी की मांगें उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।
पाकिस्तान की मांगों को आईसीसी ने किया खारिज (ICC vs PCB, T20 WC26)
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तान ने गतिरोध खत्म करने के लिए तीन मुख्य प्रस्ताव रखे थे। भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए कहा जाए। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने इन मांगों पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन दो देशों के बोर्ड और उनकी सरकारों के आपसी समन्वय पर निर्भर करता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुद्दा केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक कारणों से भी जुड़ा है। बीसीसीआई (BCCI) हमेशा से स्पष्ट रहा है कि वह भारत सरकार की अनुमति के बिना पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय संबंध बहाल नहीं करेगा। ऐसे में आईसीसी द्वारा बीसीसीआई या भारत सरकार पर दबाव बनाना संवैधानिक रूप से संभव नहीं है।
पाकिस्तान के फैसले पर सबकी नजर
आईसीसी के इस कड़े रुख के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार के पास सीमित विकल्प बचे हैं। यदि पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में मैदान पर नहीं उतरता है, तो उसे भारी वित्तीय दंड के साथ-साथ आईसीसी की सदस्यता निलंबन जैसे कड़े परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, क्रिकेट जगत की नजरें अब मोहसिन नकवी और पाकिस्तान सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications