ICC Rankings: तिलक वर्मा ने बेस्ट टी20 रैंकिंग हासिल कर काटा बवाल, वरुण चक्रवर्ती ने मचाया जोरदार गदर

ICC Rankings: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में तहलका देखने को मिला है। भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अपनी बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में तिलक वर्मा ने एक बेहतरीन पारी के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

अब तिलक वर्मा ने एक पायदान की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के तूफानी खिलाड़ी फिल साल्ट को नीचे भेज दिया है। साल्ट मौजूदा सीरीज में बल्ले से कमाल दिखाने में नाकाम रहे हैं।

tilak varma

तिलक वर्मा के पास अब सबसे कम उम्र में टी20 रैंकिंग में टॉप प्लेयर बनने का मौका है। यह कीर्तिमान अभी बाबर आज़म के नाम है, जो 6 साल पहले बना था। बाबर आज़म ने 23 साल 105 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया था। तिलक वर्मा इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में बेहतरीन बैटिंग कर यह कीर्तिमान ध्वस्त कर सकते हैं।

ICC Rankings में तिलक वर्मा के पास बड़ा मौका

टॉप पर आने के लिए तिलक वर्मा को नम्बर एक की कुर्सी से ट्रेविस हेड को नीचे उतारना होगा। दोनों के बीच अभी 23 रेटिंग पॉइंट्स का अंतर है। तिलक वर्मा अगले दो मैचों में अपने बल्ले से रन बरसाते हुए ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ने का काम कर सकते हैं।

ICC Rankings में टॉप दस में और कौन?

यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उनकी रैंकिंग में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जायसवाल एक पायदान नीचे गिरकर नौवें स्थान पर आ गई हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर हैं। लगातार तीन बार फ्लॉप रहने वाले सूर्या अगले दो मैचों में भी खराब प्रदर्शन करते हैं, तो रैंकिंग में और गिरावट आएगी।

वरुण चक्रवर्ती की लम्बी छलांग

उधर वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजी रैंकिंग में गदर मचा दिया है। पिछले मैच में 5 विकेट लेने के बाद उन्होंने 25 स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया। अर्शदीप सिंह आठवें स्थान पर हैं। रवि बिश्नोई दसवें और अक्षर पटेल ग्यारहवें नम्बर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+