रोहित-कोहली ने ODI रैंकिंग में मचाया धमाल, दुनिया के दिग्गजों को पछाड़ा, टॉप 10 में 4 भारतीय शामिल
ICC Rankings: वनडे क्रिकेट की ताज़ा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा दिखाई दे रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन के दम पर दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। ताज़ा अपडेट के अनुसार रोहित शर्मा नंबर 1 पोजिशन पर पहुंचे हैं, जबकि विराट कोहली टॉप-4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
इस लिस्ट में भारत के कुल 4 खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हैं, जो भारतीय बल्लेबाजी की गहराई और मजबूती का बड़ा सबूत है। रोहित और कोहली के साथ शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भी इस सूची में जगह बनाकर टीम इंडिया की ताकत को और मजबूत किया है। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन, बड़े स्कोर और मैच जिताऊ पारियों ने भारतीय खिलाड़ियों को यह मुकाम दिलाया है।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल, अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान और पाकिस्तान के बाबर आज़म जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी टॉप-10 में मौजूद हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। यह दिखाता है कि वर्तमान समय में वनडे क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी दुनिया की सबसे मजबूत यूनिट्स में से एक बन चुकी है।
रांची वनडे से रोहित-कोहली को फायदा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची एकदिवसीय मैच में रोहित और कोहली के बल्ले से रन देखने को मिले थे। इसके बाद भारतीय टीम के दोनों दिग्गजों को रैंकिंग में तगड़ा लाभ हुआ है। रोहित शर्मा सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को रौंदने के बाद टॉप पर आए थे और बाद में डैरिल मिचेल ने उनको पीछे कर दिया था। अब हिटमैन एक बार फिर से टॉप पर हैं।
कुलदीप यादव एक पायदान ऊपर आए
एकदिवसीय क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान का जलवा बरकरार है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। कुलदीप यादव को रांची एकदिवसीय में 4 विकेट लेने का फायदा हुआ। वह अब एक पायदान ऊपर आकर छठे स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप दस में अन्य कोई भारतीय नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications