ICC ODI Ranking में मोहम्मद सिराज का 'राज', एक मैच ने पलटी किस्मत, बन गए वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

ICC ODI Ranking: श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। फाइनल मैच से पहले गेंदबाजी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज 7वें स्थान पर थे। लेकिन एशिया कप के फाइनल के बाद उन्होंने लंबी छलांग लगाते हुए नंबर एक की पोजिशन हासिल कर ली है। मोहम्मद सिराज अब वनडे में टीम के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।

वनडे में नंबर एक गेंदबाज बने: एशिया कप में जबरदस्त बॉलिंग करने के बाद मोहम्मद सिराज वनडे के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की नई लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम टॉप पर है। वनडे वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी कर टीम में अपनी अहमियत साबित कर दी है। मोहम्मद शमी से पहले सिराज को खिलाने पर कई बार सवाल उठाए गए थे।

Mohammed Siraj 1

जानिए दूसरे नंबर पर कौन: आईसीसी की तरफ से जारी की गई नई रैंकिंग में सिराज 694 अंकों के साथ टॉप पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं। जोश हेजलवुड के पास 678 अंक है। वहीं 677 अंक के साथ न्यूजीलैंड के तेजद गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपना स्थान बनाया है। अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रहमान के पास 657 अंक है। वहीं अफगानिस्तान के ही राशिद खान 655 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

वर्ल्ड कप में सिराज पर नजर: एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब सिराज वर्ल्ड कप में भारत के लिए अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। मोहम्मद सिराज से टीम को काफी उम्मीदें भी होंगी। सिराज को मोहम्मद शमी से पहले प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। ऐसे में शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने का जिम्मा भी उनके कंधों पर होगा। सिराज का रिकॉर्ड पावरप्ले में शानदार रहा है। वह अपने इस फॉर्म को वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+