ICC Rankings: बुमराह ने ताजा टेस्ट रैंकिंग में तोड़ा ऑल टाइम रिकॉर्ड, नये साल पर रचा नया इतिहास
ICC Rankings: नया साल जसप्रीत बुमराह के लिए एक नई सौगात लेकर आया है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह ने इतिहास रचने का काम किया है। जसप्रीत बुमराह ने रैंकिंग में कुछ ऐसा कर दिया है, जो पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया। उन्होंने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।
बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज हैं और वर्ल्ड क्रिकेट में अन्य कोई गेंदबाज उनके करीब भी नहीं है। इस मामले में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का एक बड़ा कीर्तिमान भी ध्वस्त कर दिया। पिछली रैंकिंग से ही ऐसा लग रहा था कि बुमराह नया इतिहास रच देंगे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट का ऑल टाइम कीर्तिमान बुमराह ने बना दिया। ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद संन्यास लेने वाले अश्विन के नाम यह कीर्तिमान था लेकिन अब यहाँ बुमराह ने अपने पाँव जमा लिए और अश्विन को पछाड़ दिया।अश्विन के नाम 904 रेटिंग पॉइंट्स थे।
ICC Rankings में बुमराह के रेटिंग पॉइंट
बुमराह के नाम अब 907 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड का नाम बुमराह के बाद आता है। रेटिंग पॉइंट्स के हिसाब से दोनों के बीच काफी फासला है। हेजलवुड के नाम महज 843 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इस तरह बुमराह का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किया धमाका
मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार ही मैचों में बुमराह ने तहलका मचाने का काम किया है। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए कुल 30 विकेट अपने नाम किये हैं। सभी अन्य गेंदबाजों को बुमराह ने काफी पीछे छोड़ निरंतर प्रदर्शन किया है।
ICC Rankings में जायसवाल को फायदा
उधर टेस्ट की बैटिंग रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार अंदाज में एक बार फिर से एक स्थान की छलांग लगाई है। पिछली बार जायसवाल की रैंकिंग में गिरावट आई थी। अब वह फिर से चौथे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के जो रूट पहले और हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं। विलियमसन का तीसरा नम्बर है।












Click it and Unblock the Notifications