T20 Rankings में ईशान किशन, दीपक हुड्डा की ऊंची छलांग, टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने बाबर को पछाड़ा
आईसीसी की ताजा अपडेट टी20 और टेस्ट रैंकिंग में भारत के ईशान किशन, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या ने छलांग मारी है। टेस् रैंकिंग में बाबर आजम तीसरे स्थान पर चले गए हैं क्योंकि स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी ने अपनी टी20 रैंकिंग में ताजा अपडेट किया है जहां पर हाल में ही वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन बल्लेबाजों के बीच 10 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ये किशन की बड़ी उड़ान है। इस रैंकिंग में मुंबई में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के पहले मैच में प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है जिसके चलते इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच दीपक हुड्डा ने 40 पायदान की छलांग मारी है।
दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या ने मारी छलांग
पहले मुकाबले में 23 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाने के बाद बल्लेबाजों के बीच 40 पायदान ऊपर 97वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं पहले मुकाबले में हार्दिक पंड्या गेंदबाजों में नौ स्थान के जंप के साथ 76वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
श्रीलंका के लिए पहले मैच में रोचक पारी खेलने वाले ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ऑलराउंडरों में पांचवें स्थान पर आ गए हैं, जबकि दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने क्रमशः बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में आगे बढ़ गए हैं।
स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को पछाड़ा
टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मेलबर्न में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बढ़िया बैटिंग की जिसके बाद उन्होंने आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ बाबर से सिर्फ एक रेटिंग अंक आगे हैं। आजम ने ताजा रैंकिंग अपडेट में सात रेटिंग अंक हासिल किए और कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रन बनाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 882 अंक तक पहुंच गए हैं।
स्टीव स्मिथ की टीम के साथी मार्नस लेबुस्चगने 42 रेटिंग अंक आगे हैं और टॉप पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रैविस हेड चौथे स्थान पर है। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के टॉप-चार में उसके तीन बल्लेबाज हैं। डेविड वार्नर भी 200 रनों की जबरदस्त टेस्ट पारी के बाद 17 पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन ने भी नाबाद 200 रन बनाने के बाद वह दो स्थान ऊपर उठकर पांचवें स्थान पर खुद को पहुंचा दिया है जबकि उनकी टीम के साथी डेरिल मिशेल भी टॉप-10 में पहुंच गए हैं। डेवोन कॉनवे 11 स्थान आगे बढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक 24 और 96 के स्कोर के बाद तीन पायदान ऊपर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सरफराज के लिए भी बढ़िया रही वापसी
लंबे समय बाद टीम में वापसी करके बढ़िया स्कोर कर रहे विकेटकीपर सरफराज अहमद ने 70वें स्थान पर रैंकिंग में फिर से प्रवेश किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट मैच में भी बढ़िया पारी खेली। हालांकि वे शतक से चूक गए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications