इब्राहिम जादरान ने किया रोहित-कोहली का किला ध्वस्त, वनडे रैंकिंग में हासिल किया ऐतिहासिक स्थान
ICC Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने लंबी छलांग लगाते हुए दो भारतीय दिग्गजों के साथ और पाकिस्तानी को भी पछाड़ते हुए इतिहास रचने का काम किया है।
जादरान ने आठ स्थानों की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया, इससे कई बल्लेबाजों की पोजीशन हिल गई। जादरान के एकदिवसीय करियर की यह बेस्ट रैंकिंग है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजाम जैसे बल्लेबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है।

बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान जादरान का बल्ला जमकर चला था और इसी वजह से उनको अपने करियर के बेस्ट रैंकिंग हासिल करने में मदद मिली। जादरान ने इस सीरीज में कुल 213 रन बनाये थे और अफगानिस्तान ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
भारतीय क्रिकेट टीम से शुभमन गिल अपने टॉप स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा का तीसरा और बाबर आज़म का चौथा स्थान है। पांचवें नंबर पर विराट कोहली का नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ ही दिनों में शुरू हो रही वनडे सीरीज में रोहित और कोहली के पास रैंकिंग में ऊपर आने का मौका होगा।
श्रेयस अय्यर को भी नुकसान
जादरान के ऊपर आने से श्रेयस अय्यर को भी नुकसान उठाना पड़ा है, वह एक स्थान नीचे गिरकर नौवें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में राशिद खान का राज बरकरार है, वह टॉप स्थान पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर केशव महाराज और तीसरे नंबर पर माहीश तीक्ष्णा का नाम है। भारत से इस लिस्ट में कुलदीप यादव टॉप खिलाड़ी हैं, उनका पांचवां स्थान है। रविन्द्र जडेजा का दसवां नंबर है। अन्य कोई भारतीय गेंदबाज टॉप दस में शामिल नहीं है।
ऑल राउंडरों की रैंकिंग में एक भारतीय
भारतीय टीम से ऑल राउंडरों की रैंकिंग में टॉप दस में सिर्फ रविन्द्र जडेजा का नाम है, वह नौवें नंबर पर हैं। टॉप पर अजमतुल्लाह ओमरजई का नाम है। मोहम्मद नबी और राशिद खान क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। यहां अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications